Amazon और Flipkart सेलः स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट

सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की चाहत हर किसी को होती है। अभी कुछ दिन पहले ही अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल आयोजित की थी। संभव है कि आप उस सेल के दौरान अपने पसंद के स्मार्टफोन खरीदने में चूक गए होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 12:12 IST
ख़ास बातें
  • एक बार फिर अमेज़न और फ्लिपकार्ट सेल की वापसी हुई
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन पर दी जा रही है छूट
  • और दिवाली आने से पहले यह आखिरी सेल होगी
सस्ते स्मार्टफोन खरीदने की चाहत हर किसी को होती है। अभी कुछ दिन पहले ही अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल आयोजित की थी। संभव है कि आप उस सेल के दौरान अपने पसंद के स्मार्टफोन खरीदने में चूक गए होंगे। अच्छी खबर यह है कि एक बार फिर अमेज़न और फ्लिपकार्ट सेल की वापसी हुई है। और दिवाली आने से पहले यह आखिरी सेल होगी। पहली नज़र में यही कहा जा सकता है कि सेल में दिए जा रहे पिछली सेल जितने शानादर नहीं हैं, लेकिन कुछ ऑफर ऐसे हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर की सूची तैयार की है। आइए एक नज़र इन पर डालें...

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिल रहे हैं ये ऑफर
1. मोटो जी5 प्लस, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आने वाला मोटोरोला यह हैंडसेट 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 3,000 रुपये की छूट का दावा किया गया है।
Advertisement

2. शाओमी रेडमी 4 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर इसकी कीमत 10,999 रुपये रहती है।

3. ऐप्पल आईफोन 7 का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में आपका हो जाएगा। 9,100 रुपये की छूट दिए जाने की जानकारी दी गई है।
Advertisement

4. सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को आप मात्र 10,590 रुपये में खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट की कीमत में हाल ही में कटौती की गई थी।
Advertisement

5. दो रियर कैमरे वाले लेनोवो के8 नोट को 2,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। हाल ही में लॉन्च किया गया यह फोन 11,999 रुपये में आपका हो जाएगा।

इन सबके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (18,990 रुपये), शाओमी मी मैक्स 2 32 जीबी (12,999 रुपये), एलजी जी6 (33,990 रुपये), एलजी क्यू6 (12,990 रुपये) और एचटीसी यू प्ले (26,999 रुपये) भी छूट के साथ उपलब्ध हैं।
Advertisement

फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज़ सेल के ऑफर
1. शाओमी रेडमी नोट 4 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में उपलब्ध है।

2. लेनोवो के8 प्लस पर इस सेल में 1,500 रुपये की छूट दी गई है। यह हैंडसेट आपका 9,499 रुपये में आपका हो जाएगा।

3. असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी को 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह हैंडसेट 9,999 रुपये में उपलब्ध है।

4. सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट दी गई है। आप 15,990 रुपये खर्चकर इस हैंडसेट को अपना बना सकते हैं।

5. हॉनर 8 प्रो को 4,000 रुपये की छूट के साथ 25,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

इन सबके अलावा ग्राहक असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (8,999 रुपये), लेनोवो के6 पावर (7,999 रुपये) और मोटो सी प्लस (5,999 रुपये) को सस्ते में खरीद पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Sale, Amazon Sale, Smartphone Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.