1000km की रेंज देने वाली Aion LX Plus इलेक्ट्रिक SUV 6 जनवरी को होगी लॉन्च

यह इलेक्ट्रिक SUV GAC Aion LX का एक इम्‍प्रूव्‍ड वर्जन है। इसकी घोषणा साल 2019 में की गई थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 18:58 IST
ख़ास बातें
  • इस साल की शुरुआत में चीन के GAC ग्रुप ने इस वीकल का खुलासा किया था
  • इसी साल नवबंर में GAC ने Guangzhou ऑटो शो में इस कार को दिखाया था
  • इस SUV में 144.4 kWh की कैपिसिटी वाली बड़ी बैटरी लगी है

कार की बैटरी को GAC तकनीक पर बनाया गया है। इस वजह से यह आम बैटरियों के मुकाबले 20 फीसदी छोटी और 14 फीसदी हल्‍की बनी है।

चीनी कंपनियां इलेक्ट्रिक वीकल (Electric Vehicle) की रेस में काफी तेजी दिखा रही हैं। इस साल की शुरुआत में चीन के GAC ग्रुप ने Aion ब्रैंड के तहत अपने नए इलेक्ट्रिक वीकल का खुलासा किया था। नया इलेक्ट्रिक वीकल (EV) एक SUV है। इसे Aion LX Plus कहा जाता है। यह SUV 1000 किलोमीटर की दमदार रेंज ऑफर करती है और बहुत जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। इसी साल नवबंर में GAC ने Guangzhou ऑटो शो में Aion LX Plus की घोषणा की थी। अब कंपनी ने ऑफ‍िशियली यह बताया है कि उसकी नई SUV 6 जनवरी 2021 को लॉन्च होगी। 

गिजमोचाइना के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV GAC Aion LX का एक इम्‍प्रूव्‍ड वर्जन है। इसकी घोषणा साल 2019 में की गई थी। चाइना लाइट ड्यूटी वीकल टेस्‍ट साइकल (CLTC) में इस SUV की ऑपरेशनल रेंज 1,000 किलोमीटर से अधिक की थी।

SUV के सेगमेंट को देखते हुए यह एक प्रभावशाली रेंज है। इस रेंज की हकदार कार में लगी बड़ी बैटरी है। इसके टॉप एंड मॉडल में 144.4 kWh की कैपिसिटी है। कार की बैटरी  को GAC तकनीक पर बनाया गया है। इस वजह से यह आम बैटरियों के मुकाबले 20 फीसदी छोटी और 14 फीसदी हल्‍की बनी है। यह बैटरी 205Wh/kg का ऊर्जा घनत्व भी देती है।

इस इलेक्ट्रिक SUV के बाकी स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें, तो इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह 225 हॉर्स पावर पैदा करती है और यह पावर दो स्पीड गियरबॉक्स के जरिए गाड़ी के सभी चार पहियों तक पहुंचती है। Aion LX Plus महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। GAC Group ने Guangzhou Auto Show 2021 में तीन इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट पेश किए थे। इनमें से फ‍िलहाल Aion LX Plus को लॉन्‍च किया जा रहा है। TIME और EMKOO नाम की कॉन्‍सेप्‍ट कारों के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement

Aion LX Plus SUV को ग्‍लोबल मार्केट में उतारने के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है। कार के बाकी फीचर्स से इसकी कीमत के दौरान ही पर्दा हटेगा। इसके लिए हमें 6 जनवरी का इंतजार करना होगा। 
Advertisement

पिछले महीने ही जापान की ऑटोमेकर Subaru Corp. ने भी उसकी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV 'सोलटेरा' को दुनिया के सामने पेश किया था। इस ऑल-इलेक्ट्रिक  SUV को कंपनी ने टोयोटा मोटर कॉर्प के साथ संयुक्त रूप से डिवेलप किया है। नए मॉडल को अगले साल के मिड तक टोयोटा के bZ4X के साथ अमेरिका, कनाडा, यूरोप, चीन और जापान में बेचा जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.