Ola के बाद अब Pure EV के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में लगी आग, देखें वीडियो

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धुआं स्‍कूटर की बैटरी से निकला होगा और उसने पूरे व्‍हीकल को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 12:00 IST
ख़ास बातें
  • YouTube पर अपलोड किए गए एक नए वीडियो में यह देखा जा सकता है
  • इलेक्ट्रिक स्‍कूटर से गहरा सफेद धुआं उठता हुआ दिखाई देता है
  • 26 सेकंड का वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि स्‍कूटर का क्‍या हुआ होगा

अपने ऑफ‍िशियल बयान में Pure EV ने कहा है कि हम घटना की जांच कर रहे हैं।

महाराष्‍ट्र के पुणे में ओला इलेक्ट्रिक के स्‍कूटर Ola S1 Pro में लगी आग का मामला सुर्खियों में है। अब एक और इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के साथ ऐसा ही वाकया सामने आया है। बताया जा रहा है कि Pure EV ब्रैंड के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में चेन्‍नई में आग लग गई। Pure EV, इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की दुनिया में एक स्‍टार्टअप है, जिसने पिछले साल EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसके इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में लगी आग ने EV को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। 

YouTube पर अपलोड किए गए एक नए वीडियो में इस ब्रैंड के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगते हुए देखी जा सकती है। वीडियो में रोड के किनारे खड़े इलेक्ट्रिक स्‍कूटर से गहरा सफेद धुआं उठता हुआ दिखाई देता है। आसपास से गाड़‍ियां गुजर रही हैं। 26 सेकंड का वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि इलेक्ट्रिक स्‍कूटर का क्‍या हाल हुआ होगा। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धुआं स्‍कूटर की बैटरी से निकला होगा और उसने पूरे व्‍हीकल को अपनी चपेट में ले लिया। 
Advertisement



अपने ऑफ‍िशियल बयान में Pure EV ने कहा है कि हम घटना की जांच कर रहे हैं और पूरी तरह से मूल्यांकन करेंगे। हम सख्‍त इंटरनल टेस्टिंग के जरिए सेफ्टी के हाई स्‍टैंडर्ड्स का पालन करते हैं। इसके साथ ही आग/विस्फोट जैसी स्थितियों से बचने के लिए बैटरी पैक में खास मटीरियल लगाने जा रहे हैं। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल में आग लगने की घटनाओं ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को DRDO की रक्षा प्रयोगशाला में दो मामलों की जांच करने के लिए कहा है। इनमें से एक मामला ओला के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर का है। मिनिस्‍ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट के सेक्रेटरी गिरिधर अरमाने ने एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर नुकसान के कारणों को शुरू में ही खत्‍म नहीं किया गया, तो यह EV इंडस्‍ट्री को प्रभावित करने करने के लिए डर फैला सकता है। उन्‍होंने कहा कि जांच का मकसद सच्‍चाई को सामने लाने लाना है। 
Advertisement

हालांकि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल सितंबर में Pure EV के दो स्कूटरों में भी आग लग गई थी। इसके बाद अक्टूबर में Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर आई थी। दिसंबर में भी HCD India के एक स्कूटर में आग लगी थी, जिससे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.