Work from Home: 2030 तक 9.2 करोड़ नौकरियों में नहीं जाना होगा ऑफिस!

Work from Home : लोअर-मिडिल इनकम वाले देशों में इस तरह की जॉब्‍स बढ़ सकती हैं, अगर वहां सही कौशल और क्‍वॉलिफ‍िकेशन वाले लोग मिलें।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 मई 2024 09:41 IST
ख़ास बातें
  • वर्क फ्रॉम होम नौकरियों की बढ़ सकती है संख्‍या
  • 2030 तक 9 करोड़ से ज्‍यादा नौकरियां wfh
  • वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम के वाइट पेपर में बताया गया

वर्क-फ्रॉम होम का दायरा अकाउंटिंग, लीगल, फाइनैंस, आईटी सर्विसेज में बढ़ सकता है।

Photo Credit: Unsplash

कोविड-19 (Covid19) ने दुनिया को वर्क फ्रॉम होम (wfh) करना सिखा दिया। भले ही ऑफ‍िसेज खुलने लगे हैं और कंपनियां अपने कर्मचारियों को दफ्तर बुला रही हैं, लेकिन ट्रेंड नए अनुमान भी देता है। वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम (World Economic Forum) के वाइट पेपर में भविष्‍यवाणी की गई है कि 2030 तक 92 मिलियन (9.2 करोड़) नौकरियां पूरी तरह से रिमोट वर्क पर जाने की उम्‍मीद है। यह मौजूदा 73 मिलियन (7.3 करोड़) के आंकड़े से ज्‍यादा है। 

वाइट पेपर का टाइटल है- Realising the Potential of Global Digital Jobs। इसमें कहा गया है कि "काम करने के नए तरीके, अगर प्रभावी ढंग से मैनेज किए जाएं, तो फायदा देते हैं।"

रिपोर्ट के अनुसार, क्लाउड कंप्यूटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस जैसी टेक्‍नॉलजीज के बढ़ने से फायदा हुआ है। इससे रिमोटली काम करना पहले के मुकाबले ज्‍यादा वाइबल हो गया है। वाइट पेपर कहता है कि लोअर-मिडिल इनकम वाले देशों में इस तरह की जॉब्‍स बढ़ सकती हैं, अगर वहां सही कौशल और क्‍वॉलिफ‍िकेशन वाले लोग मिलें। 
 
 

इन क्षेत्रों में बढ़ सकता है wfh

रिपोर्ट में अनुमान है कि वर्क-फ्रॉम होम का दायरा अकाउंटिंग, लीगल, फाइनैंस, आईटी सर्विसेज में बढ़ सकता है। हेल्‍थकेयर, मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग, कम्‍युनिकेशन और साइबर सिक्‍योरिटी के क्षेत्र में भी रिमोट वर्क के लिए बेहतर आंके गए हैं। 
Advertisement

हालांकि ऐसा नहीं है कि रिमोट वर्क की चुनौतियां नहीं हैं। कुछ क्षेत्रों में हाईस्‍पीड इंटरनेट एक समस्‍या हो सकती है। कारपोरेट हार्डवेयर को भी बैरियर के रूप में माना गया है। इसका सॉल्‍यूशन देते हुए कहा गया है कि वर्कर्स को यह अलाऊ किया जाए कि वो अपनी डिवाइस इस्‍तेमाल कर सकें ऑफ‍िस के काम के लिए। हालांकि नाइजीरिया जैसे देश में सिर्फ 38 फीसदी घरों में लोगों के पास अपना कंप्‍यूटर है। 
Advertisement

वाइट पेपर यह भी कहता है कि जो कंपनियां रिमोट वर्क का दायरा बढ़ाती हैं, उनका लक्ष्‍य पैसा बचाने के बजाए टैलंट को आकर्षित करने पर होना चाहिए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.