'5G फोन एयरप्लेन में खड़ी कर सकते हैं ये बड़ी समस्या'

फ्रांस के मुख्य एयरपोर्ट्स के पास रखे गए 5G बेस स्टेशन्स से निकलने वाली सिग्नल स्ट्रेंथ को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

'5G फोन एयरप्लेन में खड़ी कर सकते हैं ये बड़ी समस्या'

5G डिवाइस एयरप्लेन के कुछ उपकरणों में बाधा पैदा कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • 5G फोन के हवाई जहाजों में इस्तेमाल को लेकर फ्रेंच एजेंसी ने चिंता जताई है
  • DGAC का कहना है कि 5जी डिवाइस फ्लाइट के उपकरणों में बाधा पैदा कर सकते हैं
  • ये उपकरण लैंडिंग के दौरान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
विज्ञापन
5G स्मार्टफोन्स कथित तौर पर हवाई जहाजों के कुछ उपकरणों में समस्या पैदा कर सकते हैं। एक ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि फ्रांसीसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (DGAC) ने मंगलवार को एक चेतावनी जारी की है, जिसमें 5G स्मार्टफोन्स को उड़ान के दौरान बंद कर दिए जाने की सिफारिश की गई थी। सभी एयरलाइन्स को कहा गया कि उड़ान के दौरान 5G फोन या तो पूरी तरह से बंद कर दिए जाएं या "एयरप्लेन मोड" में डाल दिए जाएं। अधिकांश देशों में पहले से ही यह नियम लागू है कि उड़ान के दौरान मोबाइल फोन को बंद कर दिया जाए या एयरप्लेन मोड में रखा जाए, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि मोबाइल टेलीकम्युनिकेशन्स नेटवर्क की पिछली पीढ़ी विमान के नेविगेशन और संचार उपकरणों में बाधा पैदा कर सकते हैं।

फ्रेंच एजेंसी Agence France-Presse के एक प्रवक्ता को DGAC के प्रवक्ता ने कहा है कि (अनुवादित) "फ्लाइट पर 5G डिवाइस के उपयोग से उन उपकरणों में बाधा आने का जोखिम है, जो ऊंचाई को मापने के लिए बनाए गए हैं।" उनका कहना है कि ये उपकरण लैंडिंग के दौरान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डीजीएसी ने यह भी सिफारिश की है कि यदि किसी भी विमान के उपकरण को बाधित करने का मामला आता है, तो उड़ान चालक दल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) को तुरंत सूचित करे, ताकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों को सचेत किया जा सके। DGAC ने यह भी कहा है कि उसने एयरपोर्ट पर 5G बेस स्टेशन्स की प्लेसमेंट के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, ताकि फ्लाइट्स के लैंड होते समय किसी प्रकार का जोखिम न रहे।

इतना ही नहीं, फ्रांस के मुख्य एयरपोर्ट्स के पास रखे गए 5G बेस स्टेशन्स से निकलने वाली सिग्नल स्ट्रेंथ को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा रेडियो फ्रीक्वेंसी के लिए जिम्मेदार एजेंसी के सहयोग से सभी फ्रांसीसी हवाई अड्डों के आसपास 5G बेस स्टेशन्स की निगरानी भी जारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »