• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 50 हजार से ज्यादा लोग अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष से वापस नहीं लौटते देखना चाहते!

50 हजार से ज्यादा लोग अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष से वापस नहीं लौटते देखना चाहते!

Blue Origin के मालिक जेफ बेजोस की अगले महीने होने वाली अंतरिक्ष यात्रा कें संबंध में दो अजीब याचिकाएं शुरू की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि बेजोस को अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद पृथ्वी पर नहीं लौटना चाहिए।

50 हजार से ज्यादा लोग अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष से वापस नहीं लौटते देखना चाहते!

वेबसाइट के अनुसार दोनों याचिकाएं 25,000 से 50,000 हस्ताक्षर की मांग कर रही हैं।

ख़ास बातें
  • 20 जुलाई को जेफ बेजोस समेत तीन लोग स्पेस ट्रिप के लिए भरेंगे उड़ान।
  • बेजोस को पृथ्वी पर लौटने की अनुमति नहीं देने को लेकर शुरू कई गई याचिकाएं।
  • महीने की शुरूआत में बेजोस ने की थी 20 जुलाई की अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा।
विज्ञापन
Blue Origin के मालिक जेफ बेजोस की अगले महीने होने वाली अंतरिक्ष यात्रा कें संबंध में दो अजीब याचिकाएं शुरू की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि बेजोस को अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद पृथ्वी पर नहीं लौटना चाहिए और उन्हें वहीं पर रोक देना चाहिए। इन याचिकाओं पर 56,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

Blue Origin के संस्थापक बेजोस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह और उनके भाई मार्क बेजोस 20 जुलाई को कंपनी के New Shepard रॉकेट पर सवार होकर अपनी पहली उड़ान में लोगों को लेकर अंतरिक्ष में जाएंगे। बेजोस की घोषणा के तीन दिन बाद इस अरबपति के पृथ्वी पर पुन: प्रवेश को रोकने के प्रयास के लिए दो याचिकाएं शुरू की गईं। प्रत्येक याचिका ने केवल 10 दिनों में ही हजारों फॉलोअर्स को जोड़ लिया। 

इन याचिकाओं में से एक का शीर्षक है- "जेफ बेजोस को पृथ्वी पर लौटने की अनुमति न दें।" इसे Change.org पर शुरू किया गया है। इस पर 37,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। याचिका के विवरण में कहा गया है, "अरबपति का अस्तित्व पृथ्वी पर या अंतरिक्ष में नहीं होना चाहिए, लेकिन क्या उन्हें यह तय करना चाहिए कि उन्हें वहीं रहना चाहिए।"

कुछ हस्ताक्षरकर्ताओं ने याचिका पर हस्ताक्षर करने का एक कारण दिया- जिसमें "पृथ्वी पर वापस जाने देना एक विशेषाधिकार है- अधिकार नहीं" और "पृथ्वी को जेफ, बिल, एलन और ऐसे अन्य अरबपतियों जैसे लोग नहीं चाहिए" जैसी टिप्पणियां शामिल हैं। संभवतः इसमें बिल गेट्स और एलन मस्क का जिक्र किया गया है।

एक अन्य याचिका, जिसे "जेफ बेजोस को पृथ्वी पर पुन: प्रवेश की अनुमति नहीं देने की याचिका" कहा जाता है, ने 19,000 से अधिक हस्ताक्षर प्राप्त किए हैं और तेजी से यह आगे बढ़ रही है। याचिका को शुरू करने वाले जोस ऑर्टिज़ ने विवरण में कहा कि बेजोस "वैश्विक वर्चस्व पर एक दुष्ट अधिपति था।" 
ऑर्टिज़ ने ये भी लिखा, "मानवता का भाग्य आपके हाथों में है।" 

वेबसाइट के अनुसार, दोनों याचिकाएं 25,000 से 50,000 हस्ताक्षर की मांग कर रही हैं। यदि यह इस संख्या को पार कर जाती हैं तो यह आंकड़ा इन्हें Change.org पर दो शीर्ष-हस्ताक्षरित याचिकाएं बना देगा। 

बेजोस ने अपने भाई और एक अनाम नीलामी विजेता के साथ न्यू शेपर्ड में अंतरिक्ष के छोर तक 11 मिनट की उड़ान भरने की योजना बनाई। इस यात्रा में एक बाहरी व्यक्ति को एक सीट देने की घोषणा की गई। नीलामी के दौरान एक सीट के लिए 28 मिलियन डॉलर यानि लगभग 205 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। यात्रा के लिए उन्हें रॉकेट बूस्टर के ऊपर रहने वाले एक गुंबद के आकार के कैप्सूल में सीट बेल्ट से बांधकर बिठाया जाएगा। 

फिर एक बार जब न्यू शेपर्ड पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर या 62 मील की काल्पनिक सीमा 'कार्मन लाइन' तक पहुँच जाएगा तो फिर कैप्सूल इस रॉकेट से अलग हो जाएगा। यह वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा और पैराशूट की मदद से तीनों यात्री वापस पृथ्वी पर लौट आएंगे। इस कैप्सूल को इसी तरह से डिजाइन किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »