जम्मू-कश्मीर में 3000 से ज्यादा गांवों में पहुंचेगा इंटरनेट!

जम्मू-कश्मीर में ज़मीनी स्तर पर ई-गवर्नेंस शुरू करने के लिए प्रशासन भारत ब्रॉडबैंड स्कीम (BBS) के तहत 3,195 अतिरिक्त ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 नवंबर 2021 10:09 IST
ख़ास बातें
  • 1081 ग्राम पंचायतों में पहले से चालू इंटरनेट सुविधाओं की भी होगी जांच।
  • 408 ग्राम पंचायतों में फाइबर केबल वाली इंटरनेट सुविधा है मौजूद।
  • जमीनी स्तर पर ई-गवर्नेंस शुरू करने की कवायद में प्रशासन।

जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोने-कोने तक इंटरनेट कनेक्टिविटी देने की योजना पर वहां की सरकार काम कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोने-कोने तक इंटरनेट कनेक्टिविटी देने की योजना पर वहां की सरकार काम कर रही है। जमीनी स्तर पर ई-गवर्नेंस शुरू करने के लिए प्रशासन भारत ब्रॉडबैंड स्कीम (BBS) के तहत 3,195 अतिरिक्त ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया करवाएगा। एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार मेहता ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में तवी रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट और भारत नेट स्कीम के लागू होने से संबंधित प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस के बारे में जानने हेतु एक बैठक की।

बैठक में चीफ सेक्रेटरी को बताया गया कि 408 ग्राम पंचायतों और 14 ब्लॉक मुख्यालयों को ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से इंटरनेट कनेक्शन मुहैया करवाया गया है, जबकि 658 ग्राम पंचायतों को VSAT इनेबल करके इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में 3,195 अतिरिक्त ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया करवाई जाएगी।
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटलाइजेशन लाने के महत्व को बताते हुए, मेहता ने ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) से कई बातों पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करे कि नेट-सक्षम ग्राम पंचायतें ठीक से काम करें, ताकि उन्हें युवा क्लबों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य महत्वपूर्ण पब्लिक सेक्टर को जोड़ने के लिए हब के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। साथ ही जागरूकता अभियानों और सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके। 

चीफ सेक्रेटरी ने प्लानिंग डेवलेपमेंट और मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट को निर्देश दिया कि वह 1081 ग्राम पंचायतों में पहले से चालू इंटरनेट सुविधाओँ की जांच करें। इनकी कार्यक्षमता को वैरीफाई करने के लिए या तो वीडियो कॉन्फ्रेंस या गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों के साथ बातचीत करें। 
Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना महामारी जैसी आपदा ने डिजिटलाइजेशन के महत्व को और अधिक समझने व व्यापक रूप में इस्तेमाल करने की सीख दी है। एक तरफ जहां इंटरनेट स्कूली बच्चों की पढ़ाई का माध्यम बन रहा है वहीं दूसरी तरफ अब सरकारी मीटिंग, कॉन्फ्रेंस व सार्वजनिक उद्घाटन जैसे इवेंट भी अब डिजिटल तरीके से हो रहे हैं। ऐसे में जम्मू के नागरिकों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BBS, Bharat Broadband Scheme, Internet News

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.