• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने में उर्फी का बोल्ड लुक बना मुसीबत, शिकायत दर्ज, लोग बोले बैन करो

'हाय हाय ये मजबूरी' गाने में उर्फी का बोल्ड लुक बना मुसीबत, शिकायत दर्ज, लोग बोले- बैन करो

करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी में भी उर्फी नजर आई थीं। इस शो से उर्फी एकदम से लाइमलाइट में आ गईं थीं।

'हाय हाय ये मजबूरी' गाने में उर्फी का बोल्ड लुक बना मुसीबत, शिकायत दर्ज, लोग बोले- बैन करो

जीनत अमान के मशहूर गाने 'हाय हाय ये मजबूरी' के रीमेक में उर्फी के बोल्ड लुक को लेकर मचा बवाल

ख़ास बातें
  • 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने में उर्फी के रिवीलिंग लुक पर मचा बवाल।
  • गाने को सारेगामापा के यू-ट्यूब चैनल पर डाला गया है।
  • उर्फी ने ग्रीन ड्रेस में भी पोस्ट किया था जिसमें वो बैकलेस दिखीं थीं।
विज्ञापन
एक्ट्रेस उर्फी जावेद, जो अपने बोल्ड अंदाज और हॉट फैशन ट्रेंड के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उर्फी जावेद का नया गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' उनकी मुसीबत का कारण बन गया है। इस गाने में उर्फी ने ऐसा बोल्ड लुक दिया है कि वो ट्रॉलिंग का शिकार हो गई हैं। यहां तक कि बहुत से लोगों ने उनको बैन तक करने की मांग कर डाली है। ऐसा क्या कर दिया उर्फी ने इस गाने में जो इसे लेकर इतना बवाल मच गया है, एक नजर डालते हैं। 

'हाय हाय ये मजबूरी' गाने में उर्फी ने रिवीलिंग कपड़े पहनकर नई मुसीबत अपने सिर ले ली है। गाने में उनके कपड़ों को लेकर वह जमकर ट्रोल होने लगी हैं। यहां तक कि उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अनाम शख्स ने उर्फी खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और उन पर गाने के माध्यम से यौन कृत्य प्रसारित करने का आरोप लगाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये शिकायत दिल्ली के थाने में दर्ज करवाई गई है। इस गाने में उर्फी लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और उनका लुक बहुत ही बोल्ड दिखाया गया है।  

उर्फी जावेद का ये गाना 11 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। गाने को सारेगामापा के यू-ट्यूब चैनल पर डाला गया था। इस गाने को अब तक 90 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, इस गाने को शूट करने में उर्फी को काफी मेहनत भी करनी पड़ी। गाने में झूले पर झूलती उर्फी का भी एक सीन है। इस सीन की शूटिंग में उर्फी झूले से नीचे भी गिर गई थीं और गंभीर चोट लगने से वह बाल बाल बचीं, उनके पैर में हल्की मोच जरूर आई थी। 

हाल ही में उर्फी ने दिवाली पर भी अपने चाहने वालों को अपने ही खास अंदाज में बधाई दी। उर्फी अपने बोल्ड फैशन से फैन्स के होश उड़ा देती हैं। दिवाली पर उर्फी की ओर से डाले गए एक पोस्ट ने फैन्स के दिल में बड़ा धमाका किया। उर्फी इस पोस्ट में टॉपलेस दिखाई दे रही हैं और दिवाली का जश्न मनाते हुए बोल्ड अंदाज में मिठाई खाती नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। लेकिन उनके इसके लिए ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। 
टीवी सीरियल अनुपमा में अनुपमा के एक्स हस्बेंड का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने इंस्टाग्राम पर उर्फी का वीडियो शेयर किया और उन्हें जमकर ट्रोल किया। सुधांशु ने लिखा, 'मैं इस इंसान को फॉलो तो नहीं करता हूं लेकिन मुझे फिर भी इस तरह की घटिया चीजें रोज देखनी पड़ती हैं। इसकी वजह है तमाम भारतीय न्यूज चैनल। मुझे ये देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है! आप सब लोग दिवाली जैसे पावन अवसर पर इस तरह के घटिया मजाक को कैसे प्रमोट कर सकते हैं? भगवान के लिए शर्म करें, आज लक्ष्मी पूजन का दिन है!' इस तरह के ट्रोल्स पर उर्फी भी चुप नहीं रहीं। अपने लुक्स की तरह ही उन्होंने इसका जवाब बोल्ड अंदाज में दिया और लिखा, 'जब तक आप लोग इतने अमीर नहीं हो जाते कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को खरीद न लें, आपको मुझे बर्दाश्त करना होगा।'

इसके पहले उर्फी ने ग्रीन ड्रेस में एक और पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो बैकलेस लुक में नजर आ रही थीं। 
आपको बता दें कि उर्फी कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'जीजी मां', 'चंद्र नंदिनी', 'बेपनाह', 'मेरी दुर्गा' आदि टीवी शोज में काम किया है। एक्टर पारस कलणावत के साथ भी उनके प्यार के चर्चे बहुत दिनों तक चले थे। अब दोनों साथ नहीं हैं लेकिन उनके 25वें बर्थडे पर पारस मौजूद थे। करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी में भी उर्फी नजर आई थीं। इस शो से उर्फी एकदम से लाइमलाइट में आ गईं थीं। उर्फी वेब शो ‘पंच बीट सीजन 2'  में भी नजर आ चुकी हैं। अब वह इंडस्ट्री की फेमस और बोल्ड सेलिब्रिटीज में शुमार हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »