MahaKumbh 2025 : 2700 AI कैमरे, अंडरवॉटर ड्रोन और चैटबॉट… महाकुंभ में महा-टेक्‍नॉलजी!

MahaKumbh 2025 : इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा-व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद है। सरकार की तरफ से कई इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जनवरी 2025 13:21 IST
ख़ास बातें
  • कड़ी सुरक्षा के बीच महाकुंभ 2025 का आगाज
  • हाइटेक टेक्‍नॉलजी की ली जा रही है मदद
  • एआई कैमरे, चैटबॉट का किया जा रहा इस्‍तेमाल

आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) की खूबियों से लैस करीब 2700 कैमरे मेला क्षेत्र में रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Photo Credit: PTI

MahaKumbh 2025 : प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है। सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्‍नान किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत समेत दुनियाभर से करीब 40 लाख लोग आज स्‍नान के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। इस मेले में 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ 26 फरवरी को समाप्‍त होगा। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा-व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद है। सरकार की तरफ से कई इंतजाम किए गए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ में सुरक्षा के भारी बंदोबस्‍त किए हैं। मेले में अंडरवॉटर ड्रोन को तैनात किया गया है। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, संगम क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पूरे शहर में 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम अंडरवॉटर ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन्‍स की तैनाती की गई है, ताकि हरेक इलाके पर नजर रखी जा सके। 

इसके अलावा, आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) की खूबियों से लैस करीब 2700 कैमरे मेला क्षेत्र में रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कैमरों की मदद से एंट्री पॉइंट्स पर फेशियल रेक्‍ग्‍नाइजेशन टेक्‍नॉलजी भी यूज की जा रही है। इसके अलावा 56 साइबर वॉरियर्स की एक टीम बनाई गई है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर नजर बनाएगी। शहर के तमाम पुलिस स्‍टेशनों में साइबर हेल्‍प डेस्‍क को सेटअप किया गया है। 
 

कुंभ Sah'AI'yak चैटबॉट 

महाकुंभ में लोगों की सहूलियत के लिए एआई चैटबॉट भी उपलब्‍ध है। इसका काम भक्तों को रियल टाइम गाइडेंस और अपडेट देना। कहा जा रहा है कि यह लोगों के डिजिटल साथी के रूप में काम करेगा। यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। पर्सनल नेविगेशन में मदद करता है। इस चैटबॉट को मोबाइल ऐप या वॉट्सऐप के जरिए एक्‍सेस किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.