381 bhp की जबरदस्त पावर और स्काई लाउंज के साथ भारत में लॉन्च हुई 2023 BMW X7 SUV, जानें कीमत

2023 BMW X7 SUV के पेट्रोल xDrive40i M Sport की कीमत 1.22 करोड़ रुपये, जबकि xDrive40d M Sport डीजल वेरिएंट की कीमत 1.24 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 18:51 IST
ख़ास बातें
  • 2023 X7 को चेन्नई में BMW के प्लांट में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा
  • xDrive40i M Sport की शुरुआती कीमत 1.22 करोड़ रुपये है
  • xDrive40d M Sport डीजल वेरिएंट की कीमत 1.24 करोड़ रुपये से शुरू होती है

2023 BMW X7 SUV के पेट्रोल xDrive40i M Sport की कीमत 1.22 करोड़ रुपये है

2023 BMW X7 ने भारत में अपनी जगह बना ली है और अब लेटेस्ट लग्जरी SUV देश में बिक्री के लिए उपलब्ध। जर्मन कार निर्माता की फ्लैगशिप एसयूवी दो वेरिएंट में पेश की गई है, जिसमें पेट्रोल से चलने वाला X7 xDrive40i M Sport और डीजल वेरिएंट xDrive40d M Sport शामिल है। नया फेसलिफ्ट कुछ बड़े बदलावों के साथ आता है। फ्लैगशिप SUV की लेटेस्ट पीढ़ी को नए iDrive OS 8 के साथ पूरी तरह से रीडिजाइन एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलता है। 

2023 BMW X7 SUV के पेट्रोल xDrive40i M Sport की कीमत 1.22 करोड़ रुपये, जबकि xDrive40d M Sport डीजल वेरिएंट की कीमत 1.24 करोड़ रुपये से शुरू होती है। 2023 X7 को चेन्नई में BMW के प्लांट में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा। 

डिजाइन की बात करें, तो X7 के एक्सटीरियर में बड़ी किडनी ग्रिल और स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प यूनिट मिलती है, जिससे यह पिछले वर्जन से बहुत अलग दिखाई देती है। बंपर के निचले हिस्से में नया सेंट्रल एयर इनटेक शामिल किया गया है। पीछे की तरफ नए 3D टेल लैंप्स हैं, जिनके अंदर ग्राफिक्स शामिल है। इन टेल लैंप्स के बीच में एक कनेक्टिंग क्रोम गार्निश शामिल की गई है।

2023 X7 के अंदर इंस्ट्रूमेंटेशन और इंफोटेनमेंट के लिए BMW का कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले मिलता है। इस बार कंपनी ने नए मॉडल के डैशबोर्ड पर एंबिएंट लाइट स्ट्रिप जोड़ी है, जो 14 रंगों के ऑप्शन से लैस है। रीडिजाइन एयर वेंट्स और गियर लीवर भी हैं। सीट्स में मसाजर, वेंटिलेशन जैसे एडवांस और लग्जरी फीचर्स शामिल हैं। इसमें 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम भी मिलता है। कार में 120 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। टेलगेट को स्प्लिट डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे खोलना सुविधाजनक हो जाता है।

2023 BMW X7 xDrive40i M Sport में 3-लीटर 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 381 hp और 520 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, xDrive40d M Sport में BMW का 3-लीटर 6-सिलेंडर इन-लाइन डीजल इंजन मिलता है, जो 340 hp और 700 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बेहतर एफिशिएंसी के लिए दोनों इंजनों को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। दोनों इंजनों में बीएमडब्ल्यू की ट्विन-टर्बो तकनीक और 4 ड्राइविंग मोड के साथ 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.