• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 130km रेंज के साथ BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 130km रेंज के साथ BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

यह एक शानदार डिजाइन वाला स्कूटर है जो फंकी लुक के साथ आता है।

सिंगल चार्ज में 130km रेंज के साथ BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: BMW Motorrad

यह एक शानदार डिजाइन वाला स्कूटर है जो फंकी लुक के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • BMW Motorrad का इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 मलेशिया में लॉन्च हो गया है।
  • इसमें 120km/h की टॉप स्पीड दी गई है।
  • इसमें सिंगल सीट है जो आकार में काफी लम्बी है।
विज्ञापन
BMW Motorrad का इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 मलेशिया में लॉन्च हो गया है। इस ई-स्कूटर कंपनी ने काफी शानदार डिजाइन में पेश किया है। यह स्पोर्टी लुक के साथ ही क्लासिक फील देने वाले डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आता है। इसका रियर व्हील एक्सपोज्ड है और ग्राफिक्स को मिनिमम रखा गया जो इसे बेहद लुभावना लुक देता है। ई स्कूटर में 8.9 kWh की बैटरी मिलती है और सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। भारत में भी यह ई-स्कूटर जल्द लॉन्च होने की संभावना है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

BMW CE 04 की कीमत, उपलब्धता

BMW Motorrad CE 04 की कीमत को कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मलेशिया में कीमत RM 60,000 (लगभग 11,19,000 रुपये) हो सकती है। इसकी अधिकारिक कीमत की घोषणा मार्च 2023 में किए जाने की बात कही जा रही है। 
 

BMW CE 04 की बैटरी, पावर

BMW CE 04 में 15 इंच रियर और फ्रंट व्हील दिए गए हैं। यह 8.9kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। ये सिस्टम स्कूटर के लिए कम से कम 20bhp की पावर पैदा करता है। मोटर का मैक्सिमम पावर आउटपुट 42 hp और पीक टॉर्क 62Nm है। यह 2.6 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 10 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। वर्ल्ड मोटरसाइकिल टेस्ट साइकिल (WMTC) टेस्टिंग प्रोग्राम के अनुसार, इसका लिथियम आयन बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 130 किमी की रेंज देता है। इसमें 120km/h की टॉप स्पीड दी गई है। 
 

BMW CE 04 के फीचर्स

जैसा कि पहले बताया गया है, यह एक शानदार डिजाइन वाला स्कूटर है जो फंकी लुक के साथ आता है। इसमें फ्रंट में छोटे वाइजर के साथ एलईडी हेडलैम्प दिया गया है। इसमें सिंगल सीट है जो आकार में काफी लम्बी है। फुट रेस्ट भी काफी बड़े दिए गए हैं। स्कूटर में 10.25 इंच एक TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें राइडर को कई तरह की जानकारी राइडिंग के दौरान दिखती रहती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ सपोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल आदि फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। स्कूटर में तीन तरह के राइड मोड दिए गए हैं जिसमें ईको, रेन और रोड मोड शामिल हैं। चौथा मोड डाइनेमिक है लेकिन केवल एक्स फैक्टरी ऑप्शन के तौर पर दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी पोर्ट दिया गया है। साथ इसमें स्टोरेज के लिए भी बॉक्स दिए गए हैं। इसमें कीलैस राइड और रीवर्स फंक्शन भी आता है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन शुरू 2021 के अंत में किया था। जल्द इसका भारत लॉन्च भी संभव है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »