इस शख्‍स ने कार में लगाईं 2000 स्‍मार्ट LED लाइट्स, अब निकलेगा चैरिटी टूर पर

इस इलेक्ट्रिक MINI कार में लाल, नीली, हरी और पीली रंग की लाइट्स लगाई गई हैं, जिन्‍हें ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।

इस शख्‍स ने कार में लगाईं 2000 स्‍मार्ट LED लाइट्स, अब निकलेगा चैरिटी टूर पर

निकोलस ने तीन साल पहले अपनी MINI कार को एलईडी से सजाकर इस तरह की पहल शुरू की थी।

ख़ास बातें
  • चैरिटी के लिए पूरे ब्रिटेन में पांच हफ्ते की यात्रा पर निकलेगी यह कार
  • इलेक्ट्रिक MINI कार में लाल, नीली, हरी और पीली रंग की लाइट्स लगाई गई हैं
  • लाइट्स को ऐप से कंट्रोल करके अलग-अलग कलर रोशन किए जा सकते हैं
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक कार बेहद अनोखे अंदाज में चैरिटी जुटाने के लिए निकलने वाली है। एक MINI इलेक्ट्रिक कार को 2000 स्‍मार्ट एलईडी लाइट्स से सजाया गया है। यह MINI इलेक्ट्रिक कार कुछ ट्रस्‍ट के लिए पैसे जुटाने निकलेगी। इनमें एमएस ट्रस्ट, डचेन यूके और अल्जाइमर सोसायटी शामिल हैं। इन सभी ट्रस्‍ट के लिए पैसे जुटाने का काम MINI इलेक्ट्रिक कार करेगी और पूरे ब्रिटेन में पांच हफ्ते की यात्रा पर निकलेगी। इस इलेक्ट्रिक MINI कार में लाल, नीली, हरी और पीली रंग की लाइट्स लगाई गई हैं, जिन्‍हें ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। इन लाइट्स में एनिमेशन इफेक्‍ट्स भी डाले गए हैं, जिससे कार में मैजिकल रोशनी नजर आती है और यह काफी यूनिक भी लगती है।

MINI UK की तरफ से इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार 25 नवंबर से अपने सफर पर निकलेगी। इस प्रोजेक्‍ट के क्रिएटर- निकोलस 'निको' मार्टिन, कार को ब्रिटेन में चारों ओर ड्राइव करेंगे। उन्‍होंने तीन साल पहले अपनी MINI कार को एलईडी से सजाकर इस तरह की पहल शुरू की थी, जिससे सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले साल दिसंबर में निकोलस ने महसूस किया कि उनकी इस कलरफुल MINI का इस्‍तेमाल चैरिटी जुटाने और लोगों के बीच खुशी और सकारात्मकता लाने के लिए किया जा सकता है।

अपने प्रोजेक्ट को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर बनाने के लिए इस साल निकोलस ने MINI यूके, फेस्टिव लाइट्स और इटैलियन स्मार्ट लाइटिंग कंपनी ‘ट्विंकली' का सपोर्ट भी लिया है। उन्‍होंने कहा कि मैं फेस्टिव MINI चैरिटी टूर के लिए बहुत ज्‍यादा खुश हूं। 

MINI इलेक्ट्रिक कार, जिसे अमेरिका में MINI SE कहा जाता है, एक फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो 181 हॉर्सपावर (135 किलोवॉट) और 199 पाउंड फीट (270 न्यूटन-मीटर) टार्क बनाती है। यह 32.6 किलोवॉट आवर की बैटरी से पावर लेती है और 177 किलोमीटर की रेंज देती है। यह कार 6.9 सेकंड में जीरो से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। निकोलस की इस कलरफुल यात्रा की चर्चा शुरू हो गई है। अभी यह पता नहीं है कि उनकी कार किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mini Electric, LED lights, Charity, UK, Nicolas

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »