18.3 करोड़ पासवर्ड लीक! क्या आपका Gmail अकाउंट सुरक्षित है? ऐसे करें चुटकी में चेक

Google ने साफ किया है कि Gmail के सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 07:59 IST
ख़ास बातें
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए चोरी किए गए डेटासेट के लिए बड़ा रिस्क है।
  • आप HaveIBeenPwned.com पर जाकर अकाउंट सेफ्टी चेक कर सकते हैं।
  • Google ने साफ किया है कि Gmail के सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी है।

लाखों ईमेल यूजर्स के डेटा पर खतरा मंडरा रहा है।

Photo Credit: Pexels

आपने अक्सर देखा होगा कि आजकल साइबर हैकर्स लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर लेते हैं। Instagram, Facebook समेत अन्य अकाउंट्स भी हैकर्स की चपेट में आ जाते हैं। यह खतरा आपके Email अकाउंट्स पर भी मंडरा रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक साइबर सिक्योरिटी वेबसाइट के माध्यम से खुलासा किया गया है कि दुनियाभर में लाखों ई-मेल का डेटा चोरी किया गया है जिसमें Google का Gmail भी शामिल है। 

ऑस्ट्रेलियाई साइबर सिक्योरिटी शोधकर्ता ट्रॉय हंट की ओर से खुलासा किया गया है कि लाखों ईमेल यूजर्स के डेटा पर खतरा मंडरा रहा है। ट्रॉय की वेबसाइट Have I Been Pwned के अनुसार, लगभग 3.5 TB चुराया गया डेटा ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। The New York Post की रिपोर्ट के अनुसार, चुराए गए डेटासेट में 183 मिलियन विशेष खाते हैं। साथ ही 16.4 मिलियन ईमेल एड्रेस शामिल हैं जो पहले कभी डेटा सेंध में नहीं दिखाई दिए थे। 

Advertisement

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए चोरी किए गए डेटासेट के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है। इसके माध्यम से फिशिंग अटैक हो सकते हैं और इन अकाउंट्स तक गैर अधिकारिक तरीके से पहुंचा जा सकता है। Hunt की ओर से विस्तार पूर्वक बताया गया है कि एक्सपोज हुए क्रेडेंशियल्स को, इन चोरी करने वाले लॉग डेटा फ़ाइलों के माध्यम से हासिल किया गया था जो कि एक संदिग्ध सॉफ्टवेयर द्वारा जेनरेट किए गए थे। इन्हें इन्फोस्टीलर कहा जाता है। 

हंट ने कहा कि डेटा लीक में चोरी करने वाले लॉग और क्रेडेंशियल, दोनों शामिल हैं। चोरी करने वाले लॉग, इन्फोस्टीलर्स का प्रोडक्ट होते हैं। यानी संक्रमित मशीनों पर चलने वाले मैलवेयर जो कि इनपुट पर वेबसाइटों में दर्ज क्रेडेंशियल्स को कैप्चर कर लेते हैं। इन चोरी करने वाले लॉग का आउटपुट मुख्य रूप से तीन चीज़ें होती हैं: वेबसाइट का पता, ईमेल पता, और पासवर्ड। उदाहरण के लिए, जीमेल में लॉग इन करने वाले किसी व्यक्ति का ईमेल पता, पासवर्ड आदि आसानी से चोरी हो सकता है।

अगर आप को भी संदेह कि आपके ईमेल आदि की जानकारी लीक हो गई है तो आप HaveIBeenPwned.com पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। यह वेबसाइट ईमेल पते से जुड़े किसी भी ज्ञात उल्लंघन की टाइमलाइन और सोर्स का ओवरव्यू देती है। अगर यूजर को अपने क्रेडेंशियल्स फ़्लैग किए हुए दिखते हैं तो तुरंत उन्हें तुरंत पासवर्ड बदलने और बिना किसी देरी के टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन (2FA) लागू कर लेना चाहिए। 

Advertisement

इस पब्लिक अलार्म के बावजूद Google ने साफ किया है कि Gmail के सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने समाचार आउटलेट द न्यू यॉर्क पोस्ट को बताया कि जीमेल सुरक्षा में सेंध की खबरें पूरी तरह से गलत और असत्य हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyber security, online fraud, Data Breach

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.