WhatsApp के Pay Mode के लिए आए स्पेशल स्टीकर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp ने हाल ही में पैसे के लेन-देन को मजेदार बनाने के लिए पेमेंट में कई तरह के स्टिकर पेश किए हैं। इनको बनाने में पांच भारतीय महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 09:29 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पेमेंट भेजने के लिए यूजर्स को पेमेंट के लिए साइन अप करना होगा।
  • साइन अप करने के बाद UPI बैंक खाते को लिंक करना होगा।
  • जिस यूजर के पास पैसा भेजा है उसके पास स्टिकर के साथ नोटिफिकेशन जाती है।

पेमेंट स्टिकर भेजने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है।

WhatsApp ने हाल ही में पैसे के लेन-देन को मजेदार बनाने के लिए पेमेंट में कई तरह के स्टिकर पेश किए हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने भारत में अपने यूजर्स के लिए Payment Stickers का एक नया पैक पेश करने के लिए पांच भारतीय महिला कलाकारों के साथ भी भागीदारी की। ये स्टिकर खास तौर पर मनी एक्सचेंज से जुड़े अलग अलग तरह के कल्चर एक्सप्रैशन पर बनाए गए हैं। WhatsApp पर जहां स्टिकर्स लंबे समय से उपलब्ध हैं, वहीं Payment Stickers की शुरुआत बिल्कुल नई है।

ये पेमेंट स्टिकर पैक बनाने वाले कलाकारों में इलस्ट्रेटर अंजलि मेहता, स्केच आर्टिस्ट अनुजा पोथिरेड्डी, इलस्ट्रेटर और म्यूरलिस्ट नीति, इलस्ट्रेटर और आर्टिस्ट ओशीन सिल्वा और ग्राफिक डिज़ाइनर मीरा फ़ेलिशिया मल्होत्रा ​​​​शामिल हैं।
Advertisement
 

How to use WhatsApp Stickers in Pay Mode

WhatsApp कॉन्टेक्ट को पेमेंट भेजने के लिए, यूजर्स को पेमेंट के लिए साइन अप करना होगा और UPI बैंक खाते को लिंक करना होगा। यह होम स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट्स आइकन पर टैप करके और पेमेंट सेक्शन में जाकर किया जा सकता है। एक बार यह सेट हो जाने के बाद, व्हाट्सएप पेमेंट स्टिकर्स को टेक्स्ट मैसेज लिखने के बजाय यूजर को पैसे भेजते समय जोड़ा जा सकता है। व्हाट्सएप पर किसी को पैसे भेजते समय पेमेंट स्टिकर भेजने के लिए इन स्टेप्स को देखें:
  1. WhatsApp खोलें और उस यूजर की चैट में जाएं जिसको आप पैसे भेजना चाहते हैं।
  2. अब टेक्स्ट बार में Rupee आइकन पर क्लिक करें। 
  3. अब नया पेज खुलेगा जो आपसे पैसे का अमाउंट पूछेगा जितना आप भेजना चाहते हैं। यहां पर अमाउंट भर दें। 
  4. अमाउंट बॉक्स के नीचे आपको ‘Add a note' के नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर स्माइली ऑप्शन पर क्लिक करें और स्टिकर बटन को सिलेक्ट करें। 
  5. इस विंडो के टॉप राइट कॉर्नर पर + icon पर क्लिक करके यूजर स्टिकर एड कर सकते हैं। स्टिकर पैक डाउनलोड होने के बाद यह स्टिकर सेक्शन में दिखाई देगा। 
  6. पैसे के साथ जो भी स्टिकर आप जोड़ना चाहते हैं उस पर क्लिक करें और फिर Next पर क्लिक करें। 
  7. Send Payment पर क्लिक करें, UPI कोड डालें, और यूजर के पास पैसा चला जाएगा।  
जिस यूजर के पास आपने पैसा भेजा है उसके पास स्टिकर के साथ ही नोटिफिकेशन जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.