WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करते हुए यूजर्स को नए फीचर्स प्रदान करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2026 13:49 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है।
  • WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स प्रदान करता रहता है।
  • यूजर्स वॉट्सऐप पर यह देख सकते हैं कि उनके स्टेटस अपडेट किसने देखे हैं।

वॉट्सऐप कई प्राइवेसी फीचर्स प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Mika Baumeister

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करते हुए यूजर्स को नए फीचर्स प्रदान करता रहता है। इंस्टेंट मैसेजिंग साइट पर ऐसा ही एक फीचर स्टेटस अपडेट है। जी हां यूजर्स वॉट्सऐप पर यह देख सकते हैं कि उनके स्टेटस अपडेट किसने देखे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनसे यूजर्स अपना नाम व्यूअर्स लिस्ट में दिखाए बिना किसी का स्टेटस देख सकते हैं। इनबिल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ कुछ तरीकों का उपयोग किया जा सकता है। वहीं कुछ तरीकों में आपको अपने फोन को कुछ समय के लिए इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करना पड़ता है। वॉट्सऐप सेटिंग्स में रीड रिसीट्स बंद काफी आसान और सुरक्षित है। हालांकि, यूजर्स रीड रिसीट्स बंद होने पर वे यह नहीं देख पाएंगे कि उनके अपने स्टेटस अपडेट किसने देखे हैं। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पहला तरीका: रीड रिसीट्स बंद करके स्टेटस देखना:


दूसरों के वॉट्सऐप स्टेटस को चुपके से देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है।
  • एंड्रॉइड पर थ्री-डॉट मीनू या आईफोन पर सेटिंग्स पर टैप करना है।
  • प्राइवेसी में जाना है।
  • रीड रिसीट्स ऑप्शन बंद करना है।
  • अब स्टेटस अपडेट खोलना है और देखना है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि 24 घंटे बाद स्टेटस गायब होने तक रीड रिसीट्स बंद रखना है। अगर आप इसे पहले ऑन कर देते हैं तो आपका नाम देखने वालों की लिस्ट में नजर आ सकता है।

दूसरा तरीका: एयरप्लेन मोड का उपयोग करना:

  • यह ट्रिक आपके फोन के ऑफलाइन होने पर स्टेटस खोलने में काम करती है।
  • वॉट्सऐप खोलना है और स्टेटस अपडेट लोड होने के लिए कुछ सेकंड इंतजार करना है।
  • एयरप्लेन मोड ऑन करना है और मोबाइल डाटा या वाई-फाई बंद करना है।
  • अब वो स्टेटस खोलना है, जिसे आप देखना चाहते हैं। इसके बाद वॉट्सऐप पूरी तरह बंद कर देगा।
  • एयरप्लेन मोड बंद करना है और इंटरनेट से दोबारा कनेक्ट करना है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि यह तरीका तभी काम करेगा जब WhatsApp को ऑनलाइन दोबारा कनेक्ट करने से पहले पूरी तरह बंद कर दिया गया हो।

Advertisement

तीसरा तरीका: एंड्रॉयड फोन पर फाइल मैनेजर का उपयोग करना:

  • एंड्रॉयड डिवाइस स्टेटस फोटो को एक छिपे हुए फोल्डर में सेव करते हैं। 
  • सबसे पहले आपको फाइल ऐप या फाइल मैनेजर खोलना है।
  • ऐप के अंदर सेटिंग्स पर जाना है।
  • शो हिडन सिस्टम फाइल को चालू करना है।
  • उसके बाद इंटरनल स्टोरेज पर जाना है, फिर वॉट्सऐप, उसके बाद मीडिया और आखिर में स्टेटस पर जाना है।
  • फोटो को सीधे इस फोल्डर से खोलना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Status, Turn off Read Receipts, Meta

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.