Google Pay, Paytm और PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब बार-बार नहीं कर पाएंगे ये काम, 1 अगस्त से लागू होंगे

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने UPI के नियमों में बदलाव किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2025 08:04 IST
ख़ास बातें
  • NPCI ने अपने UPI के नियमों में बदलाव किया है।
  • यूपीआई के लिए नए नियम 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे।
  • डिजिटल ट्रांजेक्शन सुरक्षा और स्पीड में सुधार के लिए नए नियम आ रहे हैं।

यूपीआई नियमों में 1 अगस्त से बदलाव हो रहे हैं।

Photo Credit: Unsplash/Clay Banks

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने UPI के नियमों में बदलाव किया है। अब नए नियम 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे। NPCI के अनुसार, भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुरक्षा के साथ-साथ स्पीड में सुधार लाने के लिए ये नए दिशानिर्देश लागू किए जा रहे हैं। अगर आप Google Pay, Paytm, PhonePe या अन्य कोई प्लेटफॉर्म चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हैं। आइए इन नए लागू होने वाले नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

UPI नियमों में कैसे होंगे बदलाव

Advertisement
  • UPI यूजर्स अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट को एक दिन में 25 बार से ज्यादा नहीं देख पाएंगे।
  • UPI यूजर्स दिन में सिर्फ 50 बार तक ही अपना बैलेंस चेक कर पाएंगे।
  • पेमेंट ट्रैकिंग के मामले में किसी ट्रांजेक्शन स्टेटस को सिर्फ 3 बार ही चेक कर पाएंगे। वहीं हर प्रयास के बीच 90 सेकंड का अंतर होना चाहिए।
  • सिस्टम में क्राउड कम करने के लिए ऑटोपे ट्रांजेक्शन को तय समय स्लॉट के साथ मैनेज किया जाएगा।

आपको बता दें कि NPCI द्वारा यह बदलाव अप्रैल और मई 2025 के बीच हुई देरी और ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायतों में बढ़ोतरी के बाद किया गया है। NPCI ने कहा कि यूजर्स के जरिए बार-बार बैलेंस चेक करने और बार-बार स्टेटस ट्रैकिंग करने के चलते सिस्टम स्लो हो रहा था। अब नए बदलावों और नियमों के साथ ट्रांजेक्शन तेज होंगे और डेली उपयोग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यूपीआई पेमेंट लिमिट में नहीं कोई बदलाव

Advertisement

हालांकि, UPI पेमेंट लिमिट में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। ट्रांजेक्शन लिमिट अभी भी वही है। आमतौर पर यूजर्स प्रति ट्रांजेक्शन 1 लाख रुपये तक और हेल्थ सर्विस या एजुकेशन जैसी कुछ कैटेगरी के लिए 5 लाख रुपये तक कर सकते हैं।

इन बातों का रखना है ध्यान

Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। ये बदलाव यूजर्स के UPI ऐप्स के जरिए अपने आप लागू हो जाएंगे। आपको बस इन नई लिमिट को ध्यान में रखना है ताकि आपको जरूरी ट्रांजेक्शन में किसी भी तरह की रुकावट न आए। अब ऑटो पे टाइमिंग नए तय स्लॉट के अनुसार हो सकती है। ऑटोमैटिक UPI कलेक्शन पर निर्भर रहने वाले व्यापारियों को नए समय के साथ तालमेल बिठाना पड़ सकता है। अधिकतर यूजर्स के लिए चाहे मोबाइल रिचार्ज के लिए पेमेंट कर रहे हों या किसी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर रहे हैं सबकुछ पहले जैसा ही रहेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.