Gmail से Zoho Mail में कैसे करें स्विच, ये है आसान तरीका

भारत में तैयार Zoho Mail काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Zoho Mail एक पूरी तरह से विज्ञापन फ्री मेल सर्विस है।
  • Zoho Mail में शेयर्ड कैलेंडर, नोट्स और टास्क जैसे उपयोगी टूल हैं।
  • Zoho Mail में प्राइवेसी और ज्यादा साफ इनबॉक्स मिलता है।

Gmail भारत में सबसे लोकप्रिय मेल है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

भारत में तैयार Zoho Mail काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आप भी Gmail का विज्ञापन फ्री और निजी विकल्प तलाश रहे हैं तो आपके लिए Zoho Mail बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। WhatsApp के विकल्प Arattai के बाद भारतीय लोग भारत में तैयार ऐप को अपनाने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद Zoho Mail तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है जो कि ईमेल मैनेज करने में ज्यादा कंट्रोल और सिक्योरिटी चाहते हैं। Zoho Mail इसलिए चर्चा में आ रहा है,क्योंकि यह पूरी तरह से विज्ञापन फ्री है। इसके साथ ही इसमें कोई पॉप-अप नहीं है, कोई टारगेट विज्ञापन नहीं है और साथ ही साथ कुछ भी ऐसा नहीं है, जिससे ध्यान भटकता हो। इसकी बदौलत यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी और ज्यादा साफ इनबॉक्स मिलता है। वहीं यह यूजर्स के डेटा को थर्ड पार्टी के एक्सेस से दूर करने के लिए दमदार एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है।

इस मेल में शेयर्ड कैलेंडर, नोट्स और टास्क जैसे उपयोगी टूल भी हैं जो यूजर्स को Zoho के इकोसिस्टम के अंदर ज्यादा बेहतर तरीके से उपयोग करने में मदद करता है। जोहो मेल उन सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो प्राइवेसी के साथ ज्यादा भरोसेमंद ईमेल सर्विस चाहते हैं। यह प्लेटफॉर्म प्रोफेशनल और छोटे बिजनेस के बीच खासतौर पर लोकप्रिय है, क्योंकि यह यूजर्स को अपना खुद का कस्टम डोमेन नाम जैसे you@yourcompany.com उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। 

Gmail से Zoho मेल पर कैसे करें स्विच

अगर आप Gmail से Zoho मेल पर स्विच करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया काफी आसान है:

  • सबसे पहले आपको Zoho मेल की वेबसाइट पर जाना है और साइन अप करना है।
  • उसके बाद आपको एक अकाउंट बनाना है। इसके लिए आप फ्री और पेड प्लान में से किसी का चयन कर सकते हैं।
  • आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना है, उसके बाद फॉरवर्डिंग पर जाना है और POP/IMAP पर जाना है। फिर IMAP ऑन करके Gmail में IMAP ऑन करना है। इससे Zoho आपके ईमेल सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर पाएगा।
  • अपना डाटा Zoho मेल में इम्पोर्ट करने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाना है, उसके बाद इम्पोर्ट पर जाना और अपने कॉन्टैक्ट्स, फोल्डर्स और ईमेल लाने के लिए माइग्रेशन विजार्ड का उपयोग करना है।
  • नए ईमेल को अपने Zoho एड्रेस पर फॉरवर्ड करने के लिए Gmail में ईमेल फॉरवर्डिंग सेट अप करना है, जिससे स्विच करते हुए आपसे कुछ भी छूटेगा नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zoho, Zoho Mail, How to Switch from Zoho Mail

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.