WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें

WhatsApp डिफॉल्ट तौर पर आने वाली फोटो और वीडियो को फोन की गैलरी में डाउनलोड और सेव करता है, जिससे स्टोरेज जल्दी भर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 09:19 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp में फोटो और वीडियो गैलरी में सेव हो जाती हैं।
  • WhatsApp में ऑटोमैटिक सेविंग फीचर मिलता है।
  • WhatsApp में ऑटोमैटिक सेविंग फीचर से शेयरिंग आसान होती है।

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग साइट में से एक है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग साइट में से एक है। आज हम इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में ऑटोमैटिक सेविंग फीचर की बात कर रहे हैं, जिससे अक्सर फोन की स्टोरेज भर जाती है। डिफॉल्ट सेटिंग्स के चलते यूजर्स के फोन की गैलरी में चैट्स और ग्रुप्स से आने वाली फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल की भरमार हो सकती है। ऑटोमैटिक सेविंग फीचर से शेयरिंग आसान होती है, लेकिन अक्सर इससे स्टोरेज भर जाती है और प्राइवेसी से संबंधित दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं। हालांकि, WhatsApp यूजर्स मीडिया हैंडलिंग का कंट्रोल देता है, जिससे यूजर्स अनचाहे डाउनलोड्स को रोक सकते हैं और अपनी गैलरी को भरने से रोक सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp डिफॉल्ट तौर पर आने वाली फोटो और वीडियो को फोन की गैलरी में डाउनलोड और सेव करता है, जिससे स्टोरेज जल्दी भर सकता है। WhatsApp में कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके अपने फोन में मीडिया सेव करने से रोका सकते हैं और अपने स्टोरेज और प्राइवेसी का कंट्रोल अपने हाथ में रखा जा सकता है।

Advertisement

इन सेटिंग्स में बदलाव करके ऑटोमैटिक सेविंग फीचर को बंद किया जा सकता है:

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है और ऊपर-दाएं कॉर्नर में थ्री डॉट्स पर टैप करके और सेटिंग्स का चयन करना है।
  • सेटिंग्स में जाने के बाद मीडिया ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन तक एक्सेस के लिए स्टोरेज और डाटा पर टैप करना है।
  • मीडिया ऑटो-डाउनलोड के अंदर यह चयन करना है कि फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स कब डाउनलोड होने चाहिए। (वाई-फाई, मोबाइल डेटा या कभी नहीं)
  • अब आपको कोई चैट खोलना है, कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करना है और मीडिया विजिबिलिटी को टॉगल ऑफ करना है, जिससे फाइल आपके फोन की गैलरी में नजर नहीं आएंगी।
  • जहां आप मीडिया सेव नहीं करना चाहते हैं तो उन अलग-अलग चैट्स या ग्रुप्स के लिए मीडिया विजिबिलिटी सेटिंग को दोहरा सकते हैं।
  • अब आपको अपनी गैलरी में वापस जाना है और कंफर्म करना है कि नया WhatsApp मीडिया अब अपने-आप नजर नहीं आ रहा है।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.