WhatsApp पर बार-बार स्टोरेज भरने से हैं परेशान तो ये तरकीब देगी छुटकारा

WhatsApp पर स्टोरेज बार-बार भर जाती है तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग साइट भारत समेत दुनिया भर में लोकप्रिय है।
  • WhatsApp पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज को भरने से रोका जा सकता है।
  • WhatsApp पर ऑटो-डाउनलोड को बंद कर सकते हैं।

WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग साइट भारत समेत दुनिया भर में लोकप्रिय है।

Photo Credit: Unsplash/Flipsnack

WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग साइट भारत समेत दुनिया भर में लोकप्रिय है। इंस्टेंट मैसिजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग लोग जरूरी फाइल, इमेज, जीआईएफ और ऑडियो-वीडियो क्लिप शेयर करने के लिए करते हैं। हालांकि, इसमें बहुत ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है और उन्हें डिलीट करना भी मुश्किल होता है। यूजर्स वॉट्सऐप पर आप ऑटो-डाउनलोड को बंद कर सकते हैं और अपनी गैलरी को गैरजरूरी मैसेज से बचा सकते हैं। हालांकि, आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह प्रक्रिया अलग है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अपनी गैलरी से इन्हें डिलीट करना मुश्किल लगता है तो हम आपको इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

एंड्रॉइड पर ऑटो-डाउनलोड कैसे करें बंद:

1: सबसे पहले आपको अपने फोन पर WhatsApp खोलना है और सेटिंग्स पर टैप करना है।
2: चैट ऑप्शन को खोजना है और ओपन करना है।
3: अब आप मीडिया विजिबिलिटी को बंद कर सकते हैं।

किसी खास चैट या ग्रुप से ऑटो-डाउनलोड कैसे करें बंद:

1: आपको अपना WhatsApp खोलना है और सेटिंग्स पर टैप करना है।
2: चैट पर क्लिक करना है और किसी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट पर टैप करना है।
3: कॉन्टैक्ट इन्फो या ग्रुप इन्फो देखने के लिए कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करना है।
4: मीडिया विजिबिलिटी नो का चयन करना है और ओके पर क्लिक करना है।

Advertisement

iPhone पर ऑटो-डाउनलोड कैसे रोकें

1: सबसे पहले आपको अपने आईफोन पर WhatsApp खोलना है और उसके बाद सेटिंग्स पर जाना है।
2: अब चैट ऑप्शन पर जाना है और उसे ओपन करना है।
3: सेव टू फोटो को टर्न ऑफ करना है।

खास चैट या ग्रुप से ऑटो-डाउनलोड कैसे करें बंद

Advertisement


1: अपना WhatsApp sखोलना है और सेटिंग्स पर टैप करना है।
2: चैट पर क्लिक करना है और किसी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट पर टैप करना है।
3: कॉन्टैक्ट या ग्रुप की जानकारी देखने के लिए कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करना है।
4: सेव टू फोटो का चयन करना है और नेवर का चयन करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.