WhatsApp पर डिलीट हो गई है जरूरी चैट, न हों परेशान, ऐसे करें रिकवर

WhatsApp पर डिलीट हुई चैट को आसानी से रिकवर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2025 09:11 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
  • WhatsApp कई बिल्ट-इन टूल्स प्रदान करता है।
  • WhatsApp गूगल ड्राइव या iCloud पर क्लाउड बैकअप ऑप्शन देता है।

वॉट्सऐप कई फीचर्स प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। ऐसे में WhatsApp पर रोजाना चैट होती है, जिसमें कई बहुत महत्वपूर्ण बातचीत, यादगार पल या बिजनेस से संबंधित बातचीत भी होती है। अगर कोई जरूरी चैट खो या डिलीट हो गई है तो यह बहुत परेशानी भरा हो सकता है। कई बार गलती से मैसेज डिलीट हो जाते हैं या फिर फोन बदलते हुए चैट खो जाती है। अगर आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन चैट को आसानी से रिकवर किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp कई बिल्ट-इन टूल्स प्रदान करता है। गूगल ड्राइव या iCloud पर क्लाउड बैकअप और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लोकल स्टोरेज विकल्प होते हैं। इसके अलावा थर्ड-पार्टी रिकवरी सॉफ्टवेयर से भी कई बार खोया हुआ डाटा रिकवर किया जा सकता है। यूजर्स की बैकअप सेटिंग्स और डिवाइस के आधार पर खोए हुए चैट को रिकवर करने के कई तरीके मौजूद हैं। यूजर्स गूगल ड्राइव, iCloud, लोकल बैकअप या थर्ड-पार्टी टूल्स से ऐसा कर सकते हैं। Android और iOS यूजर्स इन तरीकों से अपनी खोई हुई वॉट्सऐप चैट वापस पा सकते हैं।

Advertisement

गूगल ड्राइव से एंड्रॉयड यूजर्स कैसे करें चैट रिस्टोर:

  • 1. सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना है।
  • 2. उसके बाद चैट में जाना है।
  • 3. फिर उसके बाद चैट बैकअप में Google Drive बैकअप चेक करना है।
  • 4. WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना है।
  • 3. अपना फोन नंबर वेरिफाई करना है और प्रॉम्प्ट आने पर रीस्टोर पर टैप करना है।

आईक्लाउड से iOS यूजर्स कैसे करें चैट रिस्टोर:

  • 1. सबसे पहले आपको सेटिंग्स  में जाना है।
  • 2. उसके बाद चैट में जाना है।
  • 3. फिर चैट बैकअप में iCloud बैकअप चेक करना है।
  • 4. WhatsApp को फिर से इंस्टॉल करना है और चैट हिस्ट्री रीस्टोर करनी है।

एंड्रॉयड यूजर्स लोकल बैकअप से कैसे करें चैट रिस्टोर:

Advertisement
  • 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में फाइल मैनेजर पर जाना है।
  • 2. उसके बाद WhatsApp पर जाना है और फिर डेटाबेस पर जाना है।
  • 3. बैकअप फाइल (जैसे, msgstore.db.crypt12) को चेक करना है।
  • 4. उस फाइल का नाम बदलकर msgstore.db.crypt12 करना है।
  • 4. WhatsApp को फिर से इंस्टॉल करना है और सेटअप के दौरान रीस्टोर का चयन करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.