कौन सी UPI आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट है फ्रॉड, ये सरकारी वेबसाइट देगी जानकारी

ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम भी काफी ज्यादा बढ़ गया है और ऐसे में लगातार सरकार और अन्य संस्थाओं द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 11:52 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी के इस दौरान में इंटरनेट ने काफी कुछ आसान कर दिया है।
  • ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम भी काफी ज्यादा बढ़ गया है।
  • सरकार और अन्य संस्थाओं द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी है।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/Mikhail Nilov

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में इंटरनेट ने काफी कुछ आसान कर दिया है। मगर हर चीज के दो पहलू होते हैं। अब ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम भी काफी ज्यादा बढ़ गया है और ऐसे में लगातार सरकार और अन्य संस्थाओं द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी है। आज हम आपको ऐसी तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप ऑनलाइन फ्रॉड, निजी जानकारी की चोरी और ऑनलाइन होने वाले वित्तीय क्राइम की घटनाओं से बचाव कर सकते हैं। आप अपने फोन या लैपटॉप पर किसी अंजान नंबर पर पेमेंट करने से पहले यह चेक कर सकते हैं कि कोई यूपीआई नंबर फ्रॉड है या नहीं। इसके अलावा किसी का सोशल मीडिया अकाउंट फ्रॉड है या नहीं इसकी भी जानकारी पा सकते हैं।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर आप किसी मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, यूपीआई आईडी, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट के संदिग्ध होने की पहचान कर सकते हैं। यहां पर नागरिकों द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में दर्ज की गई कई शिकायतों के आधार पर अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर आदि को संदिग्ध की सूची में शामिल किया जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे करें चेक

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर जाकर Google को खोलना है।

Advertisement

गूगल पर आपको NCCRP टाइप करना है और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाना है।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाने के बाद आपको Report & Check Suspect पर टैप करना है।

उसके बाद आपको Suspect Repository पर टैप करना है।

Advertisement

फिर आपको Suspect  Search (Mobile,email Etc) पर टैप करना है।

अब आपको यहां पर मोबाइल, ईमेल, बैंक अकाउंट नंबर,सोशल मीडिया और यूपीआई आईडी का विकल्प नजर आएगा।

अगर आपको किसी यूपीआई आईडी की सटीकता की जांच करनी है तो आपको यूपीआई आईडी पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

फिर आपको उस यूपीआई आईडी को दर्ज करना होगा, उसके बाद स्क्रीन पर मौजूदा कैप्चा को दर्ज करना होगा और सर्च पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार आप किसी यूपीआई आईडी, ईमेल, बैंक अकाउंट नंबर, सोशल मीडिया और मोबाइल के बारे में संदिग्ध होने पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस पोर्टल को नागरिकों के साथ होने वाली साइबर क्राइम की घटनाओं को कम करने के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.