PAN और Aadhaar को 31 मार्च 2022 तक लिंक करना है जरूरी! ये है आसान तरीका

अगर आपने अपने आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड (PAN card) अवैध हो जाएगा

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • पैन और आधार लिंक न होने के कारण आप नहीं भर पाएंगे इनकम टैक्स रिटर्न।
  • 31 मार्च 2022 है पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख।
  • इनकम टैक्स ई-पोर्टल पर जाकर आप पैन और आधार को कर सकते हैं लिंक।

अगर आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड (PAN card) अवैध हो जाएगा।

PAN (Permanent Account Number) और आधार कार्ड (Aadhaar card) को लिंक करना अब भारत सरकार की ओर से अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार के अनुसार, देश में जो लोग भी इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरते हैं उनके लिए 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार को लिंक करना जरूरी है। अगर आपने अपने आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड (PAN card) अवैध हो जाएगा और आपको इसके लिए 1 हजार रुपये की फीस जुर्माने के तौर पर भरनी पड़ेगी, ऐसा सरकार की ओर से प्रावधान किया गया है। इसलिए इस तरह के जुर्माने से बचने के लिए आपको समय रहते पैन को आधार से लिंक कर लेना चाहिए। हम आपके लिए एक आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड लेकर आए हैं जिससे आप पैन को आधार से आसानी से लिंक कर पाएंगे।  
 

How to link your PAN with Aadhaar card

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in/ पर विजिट करें। 
यहां वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें, अगर आपने पहले से नहीं किया है। उसके बाद अपना पैन कार्ड नम्बर (PAN card number) भरें, जो कि आपका यूजर आईडी भी होगा। 
अब यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्म तिथि के साथ लॉग-इन करें। अगर आपके पास कोई अकाउंट नहीं है तो आपके पहले एक अकाउंट बनाना होगा। 
लॉग-इन करने के बाद एक पॉप-अप विंडो आपको दिखाई देगी, इसमें आपसे पैन को आधार से लिंक करने के लिए पूछा जाएगा। अगर आपको कोई पॉप नहीं दिखाई देता है तो मेन्यु बार में Profile Settings पर जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें। 
यहां पर नाम, जन्म तिथि और जेंडर आदि डीटेल्स आपके पैन के अनुसार पहले से ही दी गई होंगीं। 
अब आपको आधार पर दी गई डीटेल्स को पैन डीटेल्स के साथ वैरीफाई करना होगा। यहां पर नोट कर लें, अगर इसमें कोई जानकारी मेल नहीं खाती है तो आपको किसी एक डॉक्यूमेंट में उसको ठीक करवाना होगा। 
अगर दी गई डीटेल्स दोनों डॉक्यूमेंट्स में मेल खा जाती हैं तो अपना आधार नम्बर भरें और link now बटन पर क्लिक कर दें। 
Advertisement
एक पॉप-अप मैसेज के माध्यम से आपको पता लग जाएगा कि आपका आधार सफलतापूर्वक पैन से लिंक हो गया है। 
आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए www.utiitsl.com/ या www.egov-nsdl.co.in/ पर भी विजिट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  3. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  4. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  6. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  7. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  8. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  10. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  2. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  4. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  5. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  6. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  7. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
  8. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  9. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  10. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.