iPhone पर कौन सा ऐप कर रहा है ट्रैक, जानें कैसे करें चेक

आमतौर पर आईफोन को बेहतर प्राइवेसी प्रोटेक्ट करने के लिए फीचर्स से लैस किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 21:52 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन पर ऐप को लोकेशन एक्सेस करने से रोका जा सकता है।
  • आईफोन पर ऐप को माइक्रोफोन से सुनने से रोका जा सकता है।
  • आईफोन पर कई ऐप्स कैमरा को एक्सेस करती हैं, जिन्हें मैनेज किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/freestocks

आमतौर पर आईफोन को बेहतर प्राइवेसी प्रोटेक्ट करने के लिए फीचर्स से लैस किया जाता है। यूजर्स खुद यह कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं कि कौन से ऐप से उनके आईफोन का कैमरा, माइक्रोफोन या लोकेशन का एक्सेस कर सकते हैं। इसके जरिए प्राइवेसी को बेहतर बनाते हुए कौन से ऐप एक्टिवली सुन रहे हैं या ट्रैकिंग कर रहे हैं, इसकी जानकारी यूजर्स को मिलती रहती है। यह फीचर आईफोन के सेटिंग ऐप में रियल-टाइम विजुअल इंडिकेटर और परमिशन कंट्रोल प्रदान करता है। यहां हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप यह जान पाएंगे कि कौन सा ऐप आपको ट्रैक कर रहा है और उसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

iPhone पर रीयल-टाइम प्राइवेसी इंडीकेटर
आईफोन स्टेटस बार में कलर डॉट और आइकन दिखते हैं जो कि यूजर्स को उनके माइक्रोफोन, कैमरा या लोकेशन के एक्सेस पर अलर्ट करते हैं। ऑरेंज डॉट जब नजर आता है जब कोई ऐप एक्टिव तौर पर आईफोन के माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा होता है तो यह ऊपरी-दाएं कॉर्नर में नजर आता है। ग्रीन डॉट यह दिखाता है कि कैमरा का उपयोग हो रहा है या फिर कैमरा और माइक्रोफोन दोनों का एक साथ एक्सेस हो रहा है। एरो आइकन यह दिखाता है कि कोई ऐप या सिस्टम सर्विस यूजर्स की लोकेशन का उपयोग कब कर रही है। पर्पल एरो हाल ही में उपयोग की जानकारी देता है और ग्रे एरो पिछले 24 घंटों के अंदर उपयोग को दिखाता है।

Advertisement

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किस ऐप ने इन इंडीकेटर को ट्रिगर किया है तो आपको ऊपरी-दाएं कॉर्नर से नीचे की ओर स्वाइप करके डिवाइस पर कंट्रोल सेंटर खोलना है। ऐप का नाम और आइकन सबसे ऊपर नजर आएगा।

लोकेशन ट्रैकिंग परमिशन कैसे करें चेक:
किन ऐप्स को आपके लोकेशन तक एक्सेस मिला है और उनकी परमिशन को मैनेज करें:
सबसे पहले सेटिंग्स खोलनी है और प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर टैप करना है।
लोकेशन सर्विस का चयन करना है।
ऐप्स का परमिशन स्टेटस देखने के लिए उनकी लिस्ट में स्क्रॉल करना है।

माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस कैसे करें चेक:
किन ऐप्स को आपके माइक्रोफोन या कैमरे का उपयोग करने की परमिशन है यह कैसे देखें: 
सबसे पहले सेटिंग्स में आना है और प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर जाना है।
माइक्रोफोन एक्सेस वाले सभी ऐप्स देखने के लिए माइक्रोफोन पर टैप करना है।
कैमरा एक्सेस वाले ऐप्स देखने के लिए कैमरा पर टैप करना है।
किसी भी ऐप की परमिशन कैंसल करने के लिए उसके साइड में मौजूद स्विच को बंद करना है।

Advertisement

क्रॉस-ऐप ट्रैकिंग को कैसे करें मॉनिटर:
सबसे पहले आपको सेटिंग्स पर जाना है, फिर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर जाना है और फिर ट्रैकिंग पर जाना है।
उन ऐप्स की लिस्ट देखनी है, जिन्होंने ट्रैकिंग परमिशन की रिक्वेस्ट की है।
अलग-अलग ऐप्स के लिए ट्रैकिंग ऑन या ऑफ करना है।
आने वाले समय में सभी ट्रैकिंग रिक्वेस्ट को रोकने के लिए सबसे ऊपर दिए गए ऐप्स को ट्रैक करने की रिक्वेस्ट करने की परमिशन देनी है और टॉगल करके बंद करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone, iPhone Track, Tech Guide, Tech Tips

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.