Google Drive से स्पेस कैसे करें खाली, फॉलो करें ये तरीके

Google अपने प्रोडक्ट जैसे कि Google Drive के साथ फ्री में 15GB स्टोरेज प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Google Drive के साथ फ्री में 15GB स्टोरेज प्रदान करता है।
  • Drive का 15GB फ्री स्टोरेज Gmail और Google Photos के बीच भी शेयर होता है।
  • Google Drive अक्सर उन फाइल से भर जाती है जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है।

Google स्टोरेज Drive, Gmail और Google Photos के बीच शेयर होती है।

Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com

Google अपने प्रोडक्ट जैसे कि Google Drive के साथ फ्री में 15GB स्टोरेज प्रदान करता है। हालांकि, जो भी यूजर्स स्कूल, कॉलेज या ऑफिस का थोड़ा भी काम करते हैं तो यह जल्द ही भर जाती है। अगर आप अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ बदलाव करने चाहिए। आप कुछ आसान क्लीनअप स्टेप्स के जरिए स्टोरेज को वापिस पा सकते हैं और इसमें आपको जरूरी और बड़ी फाइल्स को डिलीट करने की भी जरूरत नहीं है। Drive का 15GB फ्री स्टोरेज Gmail और Google Photos के बीच भी शेयर होता है। ऐसे में सिर्फ ड्राइव से डाटा डिलीट करके ही आपको स्टोरेज नहीं मिलेगी आप अन्य प्रोडक्ट से भी डाटा डिलीट कर सकते हैं।

कहां हो रहा है सबसे ज्यादा स्टोरेज का उपयोग
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कहां पर सबसे ज्यादा और कौन सी चीज सबसे ज्यादा स्टोरेज का उपयोग कर रही है तो आपको Google One स्टोरेज पेज पर जाना चाहिए। यहां पर आपको सभी सर्विस जैसे कि Drive, Gmail और Photos में इस्तेमाल हो रही स्टोरेज की जानकारी मिलेगी। जब आपको पता चल जाएगा है कि आपका अधिकतर डाटा कहां पर मौजूद है तो आप सबसे ज्यादा जरूरी जगह पर क्लीनअप करने पर ध्यान दे पाएंगे।

Advertisement

Google Drive से बड़ी फाइलें हटाएं
Google Drive अक्सर उन बड़ी फाइल से भर जाती है जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है तो डुप्लिकेट आइटम, पुराने बैकअप और जिप किए गए फोल्डर को आसानी से खोज कर डिलीट कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Google Drive खोलना है और बाएं साइडबार में स्टोरेज टैब पर जाना है।
  • फिर फाइल को सबसे बड़ी से सबसे छोटी के क्रम में मैनेज करने के लिए 'स्टोरेज यूज्ड' पर क्लिक करना है।
  • सिर्फ उन्हीं फाइल को हटाने के लिए फाइल को टाइप के अनुसार फिल्टर भी कर सकते हैं जैसे कि वीडियो, कंप्रेस्ड फोल्डर या फॉर्म आदि।

इसी प्रकार "ऑर्फन फाइल" भी होती हैं, जिन्हें आपने किसी और के शेयर्ड फोल्डर में जोड़ा था जो कि अब डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, ये फाइल अब आपकी मेन ड्राइव लिस्ट में नजर नहीं आती हैं, लेकिन ये स्पेस घेरती हैं। इसलिए आपको स्टोरेज स्पेस वापस पाने के लिए ऑर्फन फाइल को खोजकर हटाना चाहिए।

Google Photos से स्पेस करें मैनेज
Google Photos में सबसे पहले आपको फोटो और वीडियो का बैकअप ओरिजिनल क्वालिटी में लेने के बजाय स्टोरेज सेवर पर स्विच करना चाहिए। यह मोड आपके मीडिया को थोड़ा कंप्रेस करता है, जिससे फाइल का साइज कम हो जाता है और विजुअल क्वालिटी पर कम से कम असर पड़ता है।

Advertisement
  • इसे चालू करने के लिए Google फोटो सेटिंग खोलनी है।
  • अपलोड क्वालिटी को स्टोरेज सेवर में बदलना है।
  • फिर ब्लर फोटो, स्क्रीनशॉट या बड़े, पुराने वीडियो जैसी गैर जरूरी चीजों को हटाने के लिए मैनेज स्टोरेज पर जाना है।
  • अपनी सबसे जरूरी हाई रेजॉल्यूशन वाली फोटो को क्लाउड स्टोरेज का उपयोग से बचाने के लिए उन्हें किसी एक्सटरनल ड्राइव में ट्रांसफर कीजिए।

Gmail में हटाएं बड़े अटैचमेंट
अगर Gmail आपके Google स्टोरेज का ज्यादा हिस्सा ले रहा है तो कई पुराने अटैचमेंट के वजह से स्टोरेज भर जाती है। इनसे स्टोरेज स्पेस खाली हो सकता है, जिससे Google Drive और Google Photos के लिए ज्यादा जगह बच जाती है।
Gmail में ईमेल ऐसे करें सर्च
सबसे पहले Gmail खोलना है और सर्च बार में has:attachment larger:10MB टाइप करना है। यह बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल को फिल्टर करता है। रिजल्ट को रिव्यू करना है और ईमेल को हटाना है, जिनकी आपको अब जरूरत नहीं है। अगर किसी ईमेल में जरूरी फाइल है तो मैसेज डिलीट करने से पहले अटैचमेंट को अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करें।
 
सभी Google ऐप्स में ट्रैश करें खाली
क्लीनअप में Google Drive से फाइल, Gmail से ईमेल और Google Photos से फोटो डिलीट कर दिए हैं तो ये सभी डाटा ट्रैश में चला जाएगा और वहां पर 30 दिनों तक रहेगा। उस स्पेस को खाली करने के लिए हर Google सर्विस में ट्रैश को मैनुअल तौर पर खाली करना होगा।

  • Google Drive में सबसे पहले साइडबार खोलना है, फिर ट्रैश का चयन करना है और एम्प्टी ट्रैश पर क्लिक करना है।
  • Gmail में ट्रैश फोल्डर में जाना है और एम्प्टी ट्रैश का चयन करना है।
  • Google Photos में अपनी लाइब्रेरी खोलनी है, फिर ट्रैश टैब पर जाना है और साफ करने के लिए एम्प्टी ट्रैश पर क्लिक करना है।
  • यहां से डाटा डिलीट करने के बाद आपकी स्टोरेज में खाली हुआ स्पेस नजर आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.