घर बैठे कैसे निकालें PF का पैसा, मिनटों में होगा काम, जानें प्रक्रिया

EPF प्लान के तहत कर्मचारी और उनके नियोक्ता हर महीने एक निश्चित राशि का योगदान करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2025 08:08 IST
ख़ास बातें
  • अगर आप पीएफ का पैसा निकालने जा रहे हैं तो आपका यूएएन एक्टिव होना चाहिए।
  • आपका आधार नंबर UAN से लिंक और वेरिफाई होना चाहिए।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए।

पीएफ कर्मचारियों के लिए एक रिटायरमेंट बचत प्लान है।

Photo Credit: Unsplash/Syed Hussaini

सरकार द्वारा संचालित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में EPF प्लान के तहत कर्मचारी और उनके नियोक्ता हर महीने एक निश्चित राशि का योगदान करते हैं। यह राशि कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद एक फंड तैयार करने में मदद करती है। कर्मचारी रिटायरमेंट के समय और 55 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अपने EPF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इमरजेंसी में भी कर्मचारी अपना पैसा निकाल सकते हैं, जिसमें बच्चे की शिक्षा, शादी, घर खरीदना/बनाना, मेडिकल इमरजेंसी आदि शामिल हैं। इसके अलावा कोई भी कर्मचारी दो महीने से ज्यादा समय तक बेरोजगार रहने पर EPF अकाउंट से पैसा निकाल सकता है। यहां हम आपको बता दें कि ऑनलाइन पीएफ का पैसा कैसे निकाला जा सकता है। 

EPF निकासी के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर कोई कर्मचारी 5 साल की सर्विस से पहले अपना PF निकालता है तो उसे हर साल अपने PF अकाउंट में जमा कुल राशि की जानकारी देने के लिए ITR फॉर्म 2 और 3 भरना होगा। EPF निकासी के लिए जरूरी दस्तावेजों में पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, बैंक अकाउंट डिटेल, IFSC कोड और अकाउंट नंबर वाला कैंसल चेक चाहिए होगा।

Advertisement

ऑनलाइन कैसे निकालें EPF का पैसा

  •  सबसे पहले आपको UAN मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर जाना है और अपना UAN और पासवर्ड डालना है। आपको कैप्चा भी भरना होगा और फिर साइन इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद ऊपर दिए गए मीनू से ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना है और क्लेम (फॉर्म-31,19,10सी और 10डी) ऑप्शन पर जाना है।
  •  इसके बाद आपको ऑनलाइन क्लेम फॉर्म में नजर आने जानकारी को वेरिफाई करना होगा।
  •  जानकारी वेरिफाई होने के बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
  •  उसके बाद वेरिफाई बटन पर क्लिक करना है और अंडरटेकिंग सर्टिफिकेट पर उपलब्ध Yes बटन का चयन करना है।
  • फिर साइट आपको ऑनलाइन क्लेम के लिए प्रोसिड पर क्लिक करके आगे बढ़ने के लिए कहेगी।
  •  क्लेम फॉर्म आपसे पूछेगा कि क्या आप एडवांस पीएफ निकालनाचाहते हैं। इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मीनू से उस उद्देश्य का चयन करना है, जिसके लिए आपको एडवांस पीएफ निकालने की जरूरत है और अपने निकाली रिक्वेस्ट का उद्देश्य बताना होगा।
  •  इसके बाद नीचे दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में वह राशि दर्ज करनी है जितना आप निकालना चाहते हैं और फिर एंप्लॉय एड्रेस सेक्शन में अपना मेल एड्रेस दर्ज करना है। 'एडवांस क्लेम' के मामले में आपको अपना चेक/पासबुक अपलोड करना होगा।
  • अब आपको 'नियम और शर्तें' स्वीकार करनी है उसके बाद वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी भेजा जाएगा। यह ओटीपी आपके आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  •  फिर सर्टिफिकेट पर क्लिक करने के बाद आपको रिक्वेस्ट सबमिट करनी है।
  • आप मेंबर ई-सेवा पोर्टल में अकाउंट पर 'ट्रैक क्लेम स्टेटस' सेक्शन में अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 

पीएफ का पैसा निकालने से पहले कुछ बातों का ध्यान दें


अगर आप पीएफ का पैसा निकालने जा रहे हैं तो आपका यूएएन एक्टिव होना चाहिए। आपका आधार नंबर UAN से लिंक और वेरिफाई होना चाहिए। जिस बैंक अकाउंट में आप पैसा पाना चाहते हैं वो आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट के समान होना चाहिए। ईपीएफ अकाउंट की केवाईसी पूरी होनी चाहिए। आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए। रिटायरमेंट की स्थिति में EPFO रिकॉर्ड में सही जन्मतिथि अपडेट होनी चाहिए। अगर किसी भी बदलाव की जरूरत हो तो आपको क्लेम करने से पहले ईकेवाईसी पूरा करना होगा और निजी जानकारी को अपडेट करना होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.