Google Photos में स्टोरेज हो गई है फुल तो ऐसे करें क्लीन, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Google सभी सामान्य यूजर्स को 15GB की स्टोरेज फ्री प्रदान करता है। आप Google Photos का उपयोग करते हैं और स्टोरज पूरी तरह से फुल हो गई है तो आपको ज्यादा स्टोरेज खरीदनी होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 09:01 IST
ख़ास बातें
  • Google सभी सामान्य यूजर्स को 15GB की स्टोरेज फ्री प्रदान करता है।
  • Google Photos में वीडियो, फोटो को डिलीट करके स्पेस ऐसे खाली कर सकते हैं।
  • स्टोरेज फुल होने पर ईमेल नहीं आएंगे और फोटो भी सेव नहीं हो पाएंगे।

Google Photos में फोटो और वीडियो सेव कर सकते हैं।

Photo Credit: Google

Google सभी सामान्य यूजर्स को 15GB की स्टोरेज फ्री प्रदान करता है। अगर आप Google Photos का उपयोग करते हैं और स्टोरज पूरी तरह से फुल हो गई है तो आपको ज्यादा स्टोरेज खरीदनी होगी। अगर आप स्टोरेज नहीं खरीदना चाहते हैं तो हम आपको दूसरा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से गूगल टूल्स इस्तेमाल कर पाएंगे। जी हां आप मौजूदा स्टोरेज में मौजूद अतिरिक्त फोटो और वीडियोज को डिलीट कर सकते हैं।
स्टोरेज फुल होने पर सबसे पहले गूगल आपको चेतावनी भेजता है और इसके नजरअंदाज करने पर आप अतिरिक्त फोटो और वीडियो सेव नहीं कर पाएंगे और यहां तक आपको ईमेल आना भी बंद हो जाएंगे। आज हम आपको बता रहे हैं कि Google Photos में मौजूदा वीडियो और फोटो को डिलीट करके स्पेस कैसे खाली किया जा सकता है।


Google Photos स्टोरेज कैसे करें खाली


Advertisement
सबसे पहले इस लिंक पर जाएं और मोबाइल में गूगल फोटो ऐप पर जा सकते हैं:
गूगल फोटो में स्पेस खाली करने के लिए सबसे पहले आपको https://photos.google.com/search/_tra_पर जाना है।
 
आईडी पासवर्ड दर्ज करके लॉनिग करें
Advertisement
यहां पर आने के बाद आपको अपने Gmail अकउंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
 

ऐसे कर सकते हैं चेक
फिर आप अपलोड तारीख से Google Photos पर अपलोड की गई अपनी सभी फोटो और वीडियो देख पाएंगे।
Advertisement
 

एक साथ 500 फोटो कर सकते हैं डिलीट
अब आपको उन फोटोज का चयन करना है, जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं। अब एक बार में अधिकतम 500 फोटो डिलीट कर सकते हैं।
Advertisement
 

ट्रैश आइकन में जाकर सबकुछ करें डिलीट
चयनित फोटो डिलीट करने के बाद आपको ट्रैश आइकन पर टैप करना है। इससे आपके जीमेल अकाउंट में स्पेस खाली हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.