Diwali पर घर जाने के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर बैठे बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट

अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप यूजर्स को लोकल ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन और अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • UTS ऐप यूजर्स को लोकल ट्रेन और अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा देता है।
  • UTS ऐप पर यूजर्स दो प्रकार के टिकट पेपरलेस और पेपर टिकट बुक कर सकते हैं।
  • 200 किमी से ज्यादा स्टेशन टिकट 3 दिन पहले तक मिलते हैं।

रेल की टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकती है।

Photo Credit: Unsplash/Monojit Dutta

त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप कहीं जानें का प्लान कर रहे हैं तो टिकट मिलना काफी मुश्किल हो सकता है। रेलवे स्टेशन पर ऐसे मौकों पर अक्सर बहुत लंबी-लंबी कतारे लग जाती हैं। अगर आप लंबी लाइन में लगकर टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो इसका भी समाधान है। दरअसल भारतीय रेलवे की अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप यूजर्स को लोकल ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन और अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। यहां पर 200 किमी से ज्यादा नॉन-सबअर्बन स्टेशन टिकट 3 दिन पहले तक मिलते हैं, वहीं 200 किमी तक के सबअर्बन टिकट सिर्फ यात्रा के दिन बुक होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे UTS ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

UTS ऐप पर यूजर्स दो प्रकार के टिकट पेपरलेस और पेपर टिकट बुक कर सकते हैं। पेपरलेस ऑप्शन में यूजर्स ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं। इसमें प्रिटेंड कॉपी की जरूरत के बिना यात्रा कर सकते हैं। पेपर टिकट के लिए यूजर्स को यूटीएस ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद रेलवे स्टेशन काउंटर या एटीवीएम मशीन पर इसका प्रिंट लेना होगा। 

UTS के जरिए ट्रेन टिकट को कैसे करें बुक

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने फोन में UTS ऐप खोलना है।
  • स्टेप 2: फिर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना है।
  • स्टेप 3: अगर पंजीकृत यूजर नहीं हैं तो मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी के साथ पंजीकृत करना है। पंजीकृत होने के बाद आईडी और पासवर्ड दर्ज करके ऐप पर लॉगिन करना है।
  • स्टेप 4: अब टिकट बुक करने के लिए जर्नी टिकट, क्विक बुकिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 5-:नीचे की ओर पेपरलेस या पेपर टिकट बुकिंग का विकल्प नजर आएगा, जिसमें से किसी एक का चयन करना है। फिर प्रस्थान स्टेशन और गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करना है।
  • स्टेप 6: अब नेक्स्ट ट्रेन पर क्लिक करके आगामी ट्रेन की जानकारी सामने आ जाएगी। अपनी पंसद के हिसाब ट्रेन का चयन करने के बाद आपको वापस गेट फेयर पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 7: अब आप बुक टिकट पर क्लिक करेंगे तो कई पेमेंट ऑप्शन सामने आएंगे। आप अपनी पसंद के पेमेंट विकल्प से भुगतान करने के बाद ऐप में टिकट आ जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.