Aadhaar कार्ड का मजबूत वर्जन, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन, घर बैठे मिलेगा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ज्यादा मजबूत और वॉलेट फ्रेंडली PVC आधार कार्ड पेश करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI का PVC आधार कार्ड मजबूत होने के चलते घिसता नहीं है।
  • PVC आधार कार्ड जीवन भर चल सकता है।
  • PVC आधार कार्ड में में होलोग्राम, माइक्रो-टेक्स्ट, घोस्ट इमेज है।

Aadhaar कार्ड एक पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर काम करता है।

Photo Credit: UIDAI

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ज्यादा मजबूत और वॉलेट फ्रेंडली PVC आधार कार्ड पेश करता है जो कि सामान्य आधार कार्ड का ज्यादा टिकाऊ वर्जन है। पीवीसी सामग्री से बना होने के चलते इसको लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है, जिसके साथ यह ज्यादा सुरक्षित भी रह सकता है। सरकार द्वारा जारी 12 अंकों का आधार नंबर भारत में पहचान के साथ-साथ पते के प्रमाण के तौर पर भी काम करता है। इसका उपयोग स्कूल/कॉलेज में एडिमिशन लेने से लेकर, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, हेल्थ, बैंकिंग और सिम कार्ड वेरिफिकेशन आदि के लिए किया जाता है। यहां हम आपको PVC Aadhaar कार्ड कैसे प्राप्त करके इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

PVC आधार कार्ड के फायदे

Advertisement

PVC आधार कार्ड को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, जिससे यह जीवन भर चल सकता है। इसे कहीं भी ले जाना आसाना है, यह डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह वॉलेट में आराम से फिट हो जाता है। इसमें होलोग्राम, माइक्रो-टेक्स्ट, घोस्ट इमेज और एक सुरक्षित क्यूआर कोड है जिसे स्कैन करके पहचान तुरंत वेरिफाई की जा सकती है। यह एडवांस वर्जन पुराने कागज या लैमिनेटेड आधार कार्ड की जगह मजबूत है जो आमतौर पर समय के साथ खराब हो जाते हैं। इसकी बेहतर बनावट इसे पानी से होने वाले नुकसान, मुड़ने या फीके पड़ने से बचाती है, जिससे यह साफ होता है कि आप लंबे समय तक उपयोग कर सकते हैं।

UIDAI का PVC आधार कार्ड मजबूत होने के चलते घिसता नहीं है, रंग नहीं उड़ता और न ही मुड़ने का खतरा रहता है। हाई क्वालिटी वाले सिंथेटिक प्लास्टिक से तैयार होने के चलते यह कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए एडवांस फीचर्स से लैस है। इसका साइज एक एटीएम के बराबर यानी कि चौड़ाई 86 मिमी और लंबाई 54 मिमी होती है।

PVC Aadhaar कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन:

Advertisement
  1. PVC Aadhaar कार्ड के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर uidai.gov.in पर जाना है।
  2. UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद माय आधार सेक्शन में जाना है और ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड का चयन करना है।
  3. फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर (UID) या 28 अंकों की एनरोलमेंट आईडी (EID) दर्ज करनी है।
  4. उसके बाद आपको कैप्चा दर्ज करना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
  5. यह करने के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके वेरिफिकेशन करना है।
  6. अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो ओटीपी पाने के लिए किसी अन्य नंबर का उपयोग करना है।
  7. अब आपको अपने Aadhaar विवरण की सटीकता की पूरी तरह से जांच करनी है।
  8. फिर आपको मेक पेमेंट पर क्लिक करना है और यूपीआई, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए 50 रुपये का भुगतान करना है।
  9. जब आप पेमेंट कर देंगे तो उसके बाद आपको अपने कार्ड के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा। आपके दिए गए पते पर आधार कार्ड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.