आपका फोन बताएगा कि कपड़े या जूते आप पर कैसे लग रहे हैं, Google के इस टूल से फिटिंग रूम आएगा घर

गूगल भारत के लिए एक खास टूल लेकर आया है जो कि आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान मदद करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 15:47 IST
ख़ास बातें
  • प्रोडक्ट लिस्ट में ट्राई-इट-ऑन आइकन पर टैप करना है।
  • अपनी पूरी लंबाई की एक फोटो अपलोड करनी है।
  • लुक को सेव कर सकते हैं या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

गूगल ट्राई ऑन टूल शॉपिंग में मदद करता है।

Photo Credit: Google blog

अगर आप अकेले शॉपिंग करते और अपने लिए कपड़े या जूते खरीदने में कंफ्यूज होते हैं तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल भारत के लिए एक खास टूल लेकर आया है जो कि आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान यह चेक करने में मदद करेगा कि आपको ऊपर क्या अच्छा लग रहा है या नहीं। आमतौर पर अकेले व्यक्ति को यह कल्पना करने में मुश्किल हो सकती है कि कोई आउट फिट खुद पर कैसा लग रहा है। अब आप सिर्फ एक फोटो अपलोड करके कपड़ों की लिस्टिंग को वर्चुअली खुद पर ट्राई कर सकते हैं। आइए गूगल के Try it on टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गूगल का ट्राई इट ऑन टूल आपको अपनी एक फोटो अपलोड करके टॉप, बॉटम, ड्रेस, जैकेट और जूतों को भी वर्चुअल स्तर पर ट्राई करने की सुविधा देते हुए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी ज्यादा निजी और मजेदार बनाता है। यह फीचर फैशन के लिए गूगल के कस्टम AI मॉडल पर चलता है जो इंसानी शरीर और कपड़ों की छोटी-छोटी चीजों जैसे कि अलग-अलग कपड़ों के अलग-अलग आकार के शरीर पर कैसे फोल्ड, स्ट्रेच और ड्रेप होते हैं आदि को समझता है। इससे आप अपनी एक फोटो से देख सकते हैं कि कोई कपड़ा आप पर कैसा दिखेगा।

Google का नया वर्चुअल ट्राई-ऑन टूल कैसे करें उपयोग:

  • अगर आपको बिलकुल सही आउटफिट मिल गया है, लेकिन आप कंफ्यूज हैं कि यह आप पर कैसा लगेगा तो अब गूगल आपको आसान स्टेप्स में अपनी फोटो का उपयोग करके वर्चुअल स्तर पर कपड़े ट्राई करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • ब्राउज योर स्टाइल: जब आप गूगल पर शर्ट, पैंट, ड्रेस या जूते खरीद रहे हों तो प्रोडक्ट लिस्ट में ट्राई-इट-ऑन आइकन पर टैप करना है।
  • स्ट्राइक ए पोज: अपनी पूरी लंबाई की एक फोटो अपलोड करनी है। बेस्ट रिजल्ट के लिए यह सुनिश्चित करना है कि यह अच्छी लाइट और फिट कपड़ों के साथ पूरे शरीर की फोटो हो। कुछ ही देर में आप देख सकते हैं कि यह कपड़ा आप पर कैसा लगेगा।
  • शो ईट ऑफ: उसके बाद अपने लुक को सेव कर सकते हैं या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप उससे मिलते-जुलते स्टाइल खरीदने के लिए टैप कर सकते हैं।
  • आप नए स्टाइल के साथ प्रयोग कर सकते हैं, उन्हें दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं और फिटिंग रूम का अनुभव सीधे अपनी स्क्रीन पर पा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.