आपका फोन बताएगा कि कपड़े या जूते आप पर कैसे लग रहे हैं, Google के इस टूल से फिटिंग रूम आएगा घर
Google का ट्राई इट ऑन टूल यूजर्स को अपनी एक फोटो अपलोड करके टॉप, बॉटम, ड्रेस, जैकेट और जूतों को भी वर्चुअल स्तर पर ट्राई करने की सुविधा देते हुए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी ज्यादा निजी और मजेदार बनाता है। यह फीचर फैशन के लिए गूगल के कस्टम AI मॉडल पर चलता है जो इंसानी शरीर और कपड़ों की छोटी-छोटी चीजों जैसे कि अलग-अलग कपड़ों के अलग-अलग आकार के शरीर पर कैसे फोल्ड, स्ट्रेच और ड्रेप होते हैं आदि को समझता है।