• होम
  • टिप्स
  • फ़ीचर
  • एंड्रॉयड, आईफोन, विंडोज और मैक पर Facebook वीडियो डाउनलोड करने का आसान तरीका

एंड्रॉयड, आईफोन, विंडोज और मैक पर Facebook वीडियो डाउनलोड करने का आसान तरीका

फेसबुक पर किसी मजेदार वीडियो को डाउनलोड करने का तरीका नहीं जानते तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस संबंध में अहम जानकारी देने जा रहे हैं।

एंड्रॉयड, आईफोन, विंडोज और मैक पर Facebook वीडियो डाउनलोड करने का आसान तरीका

एंड्रॉयड, आईफोन, विंडोज और मैक पर Facebook वीडियो डाउनलोड करने का आसान तरीका

ख़ास बातें
  • Facebook में नहीं है ऑफलाइन-व्यू फीचर
  • थर्ड पाटी वेबसाइट की मदद से आसानी से डाउनलोड हो जाएगी वीडियो
  • फेसबुक वीडियो को डाउनलोड करने में मदद करेंगे एक्सटर्नल ऐप
विज्ञापन
अगर आप भी फेसबुक पर किसी मजेदार वीडियो को देखते हैं और आपके मन में उस वीडियो को डाउनलोड करने का ख्याल आता है। लेकिन वीडियो को डाउनलोड करने का तरीका नहीं जानते तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस संबंध में अहम जानकारी देने जा रहे हैं।
 

कंप्यूटर पर ऐसे करें Facebook वीडियो को डाउनलोड

यदि आप मोबाइल के बजाय कंप्यूटर या फिर लैपटॉप से फेसबुक को एक्सेस कर रहे हैं तो आइए अब आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि कैसे आप उस वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। विंडोज, मैक या फिर लिनक्स पर Facebook वीडियो को डाउनलोड करना हो तो ब्राउजर एड-ऑन या फिर एक्सटर्नल ऐप इस काम में आपकी मदद करेंगे।
 

वेबसाइट की मदद से विंडोज लैपटॉप पर डाउनलोड करने का तरीका

दर्जनों वेबसाइट हैं जो यह दावा करती हैं कि वह फेसबुक वीडियो को डाउनलोड करने में आपकी मदद करती हैं। fbdown.net इसी का एक उदाहरण है। आइए अब जानते हैं कि वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको कौन से स्टेप्स फॉलो करने हैं।
 

स्टेप्स

1) सबसे पहला स्टेप, जिस भी वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसपर राइट-क्लिक करें। यहां आपको 'Copy video URL' पर क्लिक करना है।
2) इसके बाद fbdown.net पर जाएं।
3) वीडियो लिंक को पेस्ट करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
4) डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको एसडी या एचडी क्वालिटी में वीडियो को डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।  
5) इसके बाद वीडियो पर राइट-क्लिक करें और सेव पर क्लिक करें।
 

ऐप के जरिए विंडोज लैपटॉप या मैक पर ऐसे करें डाउनलोड

4K Video Downloader एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह विंडोज, मैक और लिनक्स जैसे कई प्लेटफॉर्म सपोर्ट के साथ आता है। इसी के साथ 240 पिक्सल से 2K की वीडियो क्वालिटी को डाउनलोड करने में सक्षम है। यह ऐप फेसबुक वीडियो को 4K में डाउनलोड करने में सक्षम नहीं है, इस ऐप से केवल YouTube की 4K वीडियो ही डाउनलोड की जा सकती हैं।
 

4K Video Downloader की मदद से ऐसे डाउनलोड करें वीडियो

1) सबसे पहले 4kdownload.com पर जाएं और 4K Video Downloader को डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करें।
2) किसी भी ब्राउजर में फेसबुक वीडियो पर राइट-क्लिक करें और फिर Copy video URL पर क्लिक करें।
3) इसके बाद 4के वीडियो डाउनलोडर को खोलें और लिंक को पेस्ट करें।
4) इसके बाद वीडियो क्वालिटी का चयन करने के बाद डाउनलोड पर क्लिक करें।

थर्ड पार्टी ऐप के जरिए फेसबुक वीडियो को डाउनलोड करने की हम सलाह नहीं देंगे। ब्राउजर के जरिए डाउनलोड का तरीका थोड़ा सुरक्षित है।
 

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने का तरीका

1) फेसबुक ऐप या वेबसाइट पर सबसे पहले उस वीडियो को ओपन करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
2) ऐप को ओपन करें और फिर शेयर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद लिंक को कॉपी करें।
3) ब्राउजर पर fbdown.net को खोलें।
4) इसके बाद लिंक को पेस्ट करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
5) अगर आप क्रोम ब्राउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अगले पेज पर आपको एसडी और एचडी रिजॉल्यूशन में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
6) वीडियो आपको डाउनलोड फोल्डर में दिखने लगेगी।
            

iPhone और iPad के लिए फेसबुक वीडियो को ऐसे करें डाउनलोड

1) फेसबुक ऐप या वेबसाइट पर सबसे पहले उस वीडियो को ओपन करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
2) ऐप को ओपन करें और फिर शेयर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद लिंक को कॉपी करें।
3) ब्राउजर पर fbdown.net को खोलें। लेकिन सफारी और क्रोम पर नहीं बल्कि आपको Firefox पर लिंक को ओपन करना है।
4)इसके बाद लिंक को पेस्ट करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
5) अगले पेज पर आपको एसडी और एचडी रिजॉल्यूशन में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
6) Firefox में डाउनलोड लिंक का चुनाव करें।
7) ब्राउंजर के डाउनलोड सेक्शन में जाएं। फायरफॉक्स में यह आपको hamburger आइकन में मिलेगा जो आपके आईफोन में नीचे की और दाहिनी तरफ दिख रहा होगा। केवल एक बार बार वहां वीडियो को टैप करें और सेव वीडियो पर क्लिक करें।
8) फोटोज़ ऐप के कैमरा रोल में जाएं आपको वीडियो दिखने लगेगी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook videos
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  8. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  9. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  10. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »