Battlegrounds Mobile India की iOS पर एंट्री! iOS यूजर्स ऐसे करें गेम डाउनलोड ...

Battlegrounds Mobile India दो महीने से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध था। मगर अब आखिरकार इसे iOS पर भी जारी किया गया है।

Battlegrounds Mobile India की iOS पर एंट्री! iOS यूजर्स ऐसे करें गेम डाउनलोड ...

Battlegrounds Mobile India आईओएस और एंड्रॉयड पर मुफ्त में उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India गेम iOS पर लगभग 1.9 जीबी में दिया गया है।
  • iOS यूजर्स को गेम के लिए पहले प्री-रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है।
  • Battlegrounds Mobile India गेम App Store के माध्यम से उपलब्ध है।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India दो महीने से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध था। मगर अब आखिरकार इसे iOS पर भी जारी किया गया है। यह गेम PUBG Mobile का भारतीय अवतार है जिसे पिछले साल सितंबर में भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। दो महीने के इंतजार के बाद iPhone और iPad यूजर्स अब अपने दोस्तों के साथ Battlegrounds Mobile India को किसी भी प्लैटफॉर्म पर खेल सकते हैं। गेम को Krafton द्वारा विकसित किया गया है और आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को एंड्रॉयड पर जारी किया गया था।

Battlegrounds Mobile India गेम iOS पर लगभग 1.9 जीबी में दिया गया है और App Store के माध्यम से उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स से अलग, iOS यूजर्स को गेम के लिए पहले प्री-रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्हें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि उनके iOS वर्जन गेम की आवश्यकताओं से मेल खाते हैं। iOS और iPadOS प्लेयर्स को गेम इंस्टॉल करने के लिए iOS 9.0/iPadOS 9.0 या बाद के वर्जन पर होना चाहिए। इसे 17 साल और उससे अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए रेट किया गया है।
 

How to download Battlegrounds Mobile India on iOS

App Store के Battlegrounds Mobile India पेज पर जाएं।
Get बटन पर टैप करें।
अब, Install बटन पर टैप करें।
यदि आप पहले से साइन-इन नहीं हैं, तो रिक्वेस्ट करने पर अपना Apple ID और पासवर्ड दर्ज करें।
एक बार हो जाने के बाद, गेम के डाउनलोड और इंस्टॉल होने की प्रतीक्षा करें।
इंस्टॉल होने के बाद, आपको एक Open बटन दिखाई देगा। खेलना शुरू करने के लिए बटन पर क्लिक करें।

क्राफ्टन ने शेयर किया कि iOS प्लेयर्स को Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title, और 300AG इन-गेम करेंसी सहित वेलकम गिफ्ट भी मिलेंगे। उन्हें Galaxy Messenger Set भी दिया जाएगा, जो कि उनकी इन्वेंट्री में 50M Downloads Rewards Event का हिस्सा था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »