Xiaomi ने लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के 4 OLED Google TV, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi TV S Mini LED 2024 टीवी मॉडल्स की कीमत को यूरोपीय मार्केट में 599 यूरो (करीब 54,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें 55-इंच साइज आता है।

Xiaomi ने लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के 4 OLED Google TV, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S Mini LED 2025 टीवी मॉडल्स को यूरोप में लॉन्च किया गया है
  • सीरीज में 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज शामिल हैं
  • सभी मॉडल्स चुनिंदा यूरोपीय मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं
विज्ञापन
Xiaomi TV S Mini LED 2025 को यूरोप में लॉन्च किया गया है। चीन से बाहर ग्लोबल मार्केट में इस 4K स्मार्ट टीवी को 55-इंच, 65-इंच, और 75-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। समान साइज के साथ TV S Mini LED 2025 चीन में पहले से उपलब्ध है। लेटेस्ट TV लाइनअप को शाओमी जबरदस्त विजुअल और ऑडियो आउटपुट के लिए मार्केट करती है। कंपनी का कहना है कि इन टीवी मॉडल्स में डॉल्बी विजन और एटमॉस सपोर्टेड 25W स्टीरियो साउंड सिस्टम के साथ सिनेमैटिक माहौल मिलता है। वहीं, टीवी 4K रिजॉल्यूशन और स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस ब्राइट व विविड OLED पैनल के साथ आते हैं, जो कंटेंट वॉचिंग के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का दावा करता है।

Xiaomi TV S Mini LED 2024 टीवी मॉडल्स की कीमत को यूरोपीय मार्केट में 599 यूरो (करीब 54,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें 55-इंच साइज आता है। इसके 65-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 799 यूरो (करीब 72,700 रुपये) और 75-इंच स्क्रीन साइज की कीमत 999 यूरो (करीब 91,000 रुपये ) है। सभी मॉडल्स चुनिंदा यूरोपीय मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Xiaomi ने इन्हें इस साल मार्च में चीन में लॉन्च किया था, जहां इसके 75-इंच साइज की कीमत 3,999 युआन (लगभग 50,000 रुपये), 65 इंच की कीमत 2,999 युआन (लगभग 37,000 रुपये) और 55-इंच साइज की कीमत 2,399 युआन (लगभग 30,000 रुपये) रखी गई थी।
 

Xiaomi TV S Mini LED 2025 specifications

Xiaomi TV S Mini LED सीरीज में 55 इंच, 65-इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन और स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। टीवी हाइपरओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें मिनी एलईडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल OLED है। इनमें QD-Mini LED टेक्नोलॉजी दी गई है और 512 स्वतंत्र लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं। ये लाइट को सटीकता से कंट्रोल करते हैं और कंट्रास्ट को बढ़ाते हैं। नए Xiaomi TV 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। 

टीवी में Dolby Vision IQ और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही फीचर टीवी में बेहतरीन ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस लेकर आते हैं। डिस्प्ले में  94% DCI-P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के लिए इस टीवी में एक गेम बूस्ट मोड दिया गया है। यह रिफ्रेश रेट को 240Hz तक बढ़ा देता है। इसमें डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं। टीवी को FreeSync Premium सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसमें 4ms तक की लो-लेटेंसी मौजूद है। इसमें क्वाड कोर Cortex A73 चिपसेट लगा है। इसके अलावा AI PQ और AI SR टेक्नोलॉजी भी इसमें दी गई है।  

Xiaomi TV S Mini LED 2025 टीवी में 3GB रैम दी गई है और 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। यह Google TV पर रन करता है। इसमें 10 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट है। इसके अलावा हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल फीचर भी इसमें दिया गया है जिसके लिए टीवी में Google Assistant मौजूद है। इसमें बिल्ट-इन Chromecast फीचर भी है जिससे यूजर अपने मोबाइल के स्क्रीन को टीवी पर देख सकता है और टीवी शो, मूवी आदि का आनंद ले सकता है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »