Mi TV 6 सीरीज़ में मिलेगा शानदार गेमिंग अनुभव, Wi-Fi 6 सपोर्ट से होगा लैस!

यह सीरीज़ कंपनी की Mi TV 5 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि चीन में साल 2019 मार्च में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ में Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया गया था। यह टीवी मॉडल्स मार्केट में तीन स्क्रीन साइज़ में आए थे वो हैं... 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 जून 2021 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 6 सीरीज़ में मिलेगा Xbox सीरीज़ गेम कंसोल का सपोर्ट मिलेगा
  • टीवी के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 4के रिजॉल्यूशन
  • Xiaomi ने साल 2019 में चीन में Mi TV 5 सीरीज़ रेंज को लॉन्च किया था
Xiaomi Mi TV 6 सीरीज़ को चीन में 28 जून को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कुछ दिन पहले ही सामने आ गई थी। वहीं अब लॉन्च से पहले कंपनी ने टीवी से जुड़ी थोड़ी बहुत जानकारियां टीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के जरिए इस स्मार्ट टीवी सीरीज़ से जुड़े कुछ पोस्टर साझा किए हैं, जिनमें इसके फीचर्स की जानकारी दी गई है। शाओमी ने जानकारी दी है कि यह टीवी कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, इसे AMD FreeSync प्रीमियम गेम प्ले सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से यूज़र्स को टीवी पर शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा।

Xiaomi ने हाल ही में जानकारी दी थी कि प्लैगशिप Mi TV 6 सीरीज़ शानदार वीडियो क्वालिटी प्रदान करेगी। वहीं, टीवी के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 4के रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। डिस्प्ले के अलावा, कंपनी ने टीवी के अन्य पहलुओं से भी परिचय कराया है। शाओमी ने पोस्टर के जरिए जानकारी दी है कि इस स्मार्ट टीवी में वाई-फाई 6 कनेक्शन मौजूद होगा। इसके अलावा, इसमें HDMI 2.1 इंटरफेस के साथ-साथ AMD FreeSync प्रीमियम गेम प्ले सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। वीबो लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि टीवी में शानदार गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी ने Microsoft के XBox के साथ साझेदारी की है, जो कि गारंटी देता है कि यह टीवी इतना पावरफुल तो होगा कि इसमें Xbox सीरीज़ गेम कंसोल का सपोर्ट मिलेगा। यह टीवी PlayStation 5 को भी सपोर्ट करेगा।

आपको बता दें यह सीरीज़ कंपनी की Mi TV 5 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि चीन में साल 2019 मार्च में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ में Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया गया था। यह टीवी मॉडल्स मार्केट में तीन स्क्रीन साइज़ में आए थे वो हैं... 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच। मी टीवी 5 और मी टीवी 5 प्रो मॉडल के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। माना जा रहा  है कि मी टीवी 6 सीरीज़ में भी 55, 65 और 75 इंच के वेरिएंट मिल सकते हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV 6, Mi TV 6 specification, Mi TV 6 launch, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.