Xiaomi Mi Bluetooth Speaker 2 भारत में लॉन्च, कीमत 800 रुपये से कम

चीन की निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने स्मार्टर इवेंट के दौरान भारत में स्मार्ट प्रोडक्ट्स रेंज को लॉन्च किया था। अब शाओमी ने Mi Bluetooth Speaker 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 18:08 IST
ख़ास बातें
  • 6 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है मी ब्लूटूथ स्पीकर 2
  • Mi Bluetooth Speaker 2 में है 480एमएएच की बैटरी
  • 799 रुपये है भारत में Mi Bluetooth Speaker 2 की कीमत
चीन की निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने स्मार्टर इवेंट के दौरान भारत में स्मार्ट प्रोडक्ट्स रेंज को लॉन्च किया था। अब शाओमी ने Mi Bluetooth Speaker 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट और वाइब्रैंट डिजाइन वाले मी ब्लूटूथ स्पीकर 2 को लेकर कंपनी का दावा है कि 80 प्रतिशत (वॉल्यूम लेवल) पर यह 6 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। Mi Bluetooth Speaker 2 में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से कॉलिंग के दौरान बात कर सकते हैं। भारत में मी ब्लूटूथ स्पीकर 2 की कीमत 799 रुपये है।   

शाओमी का यह लेटेस्ट स्पीकर कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com से खरीदा जा सकेगा। स्पीकर केवल सिल्वर रंग में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब बात Mi Bluetooth Speaker 2 के स्पेसिफिकेशन की। स्पीकर ब्लूटूथ वर्जन 4.2 सपोर्ट के साथ आता है, यह 10 मीटर तक की रेंज को पकड़ता है। इसकी ऑडियो फ्रीक्वेंसी 200Hz से 18kHz है। इसमें 480 एमएएच (3.7V) की लिथियम बैटरी, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मौजूद है। रिटेल बॉक्स में आपको यूएसबी चार्जिंग कैबल नहीं दी गई है।
Advertisement

इस साल जून में Xiaomi ने Mi Pocket Speaker 2 को भारत में लॉन्च किया था। भारत में मी पॉकेट स्पीकर 2 की कीमत 1,499 रुपये है। पावर बैकअप के लिए 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, यह 7 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है, ब्लूटूथ वर्जन 4.1, एलईडी स्टेटस इंडिकेटर। शाओमी का यह स्पीकर भी कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। याद करा दें कि 27 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित स्मार्टर लिविंग इवेंट के दौरान कंपनी ने  Mi TV 4C Pro, Mi TV 4A Pro और Mi TV 4 Pro, Mi Band 3, Mi Air Purifier 2S को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.