Mi QLED TV 4K डॉल्बी विज़न के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi QLED TV 4K भारत में Xiaomi की द्वारा पेश किया सबसे महंगा 55 इंच का टीवी है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। Mi QLED TV 4K लॉन्च के बाद मार्केट में मौजूदा OnePlus और TCL जैसे ब्रांडों के QLED टीवी को टक्कर देगा, जिनकी कीमत 60,000 रुपये तक के अंदर है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Mi QLED TV 4K में पेश किया गया है सिंगल स्क्रीन साइज़ ऑप्शन
  • मी क्यूएलईडी टीवी 4के की सेल 21 दिसंबर से होगी शुरू
  • यह टीवी लेटेस्ट PatchWall 3.5 पर चलता है

Mi QLED TV 4K में तीन HDMI पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट शामिल हैं

Xiaomi Mi QLED TV 4K 55 इंच की QLED Ultra-HD स्क्रीन के साथ आज बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। यह एंड्रॉयड टीवी है और PatchWall से लैस है। मी क्यूएलईडी टीवी 4के भारत में कंपनी का पहला QLED TV है, और यह अभी तक की सबसे प्रीमियम टेलीविज़न सीरीज़ है, जो कि मौजूदा LED TV रेंज से एक कदम आगे है। नए टीवी का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है और यह सिंगल 55 इंच के साइज़ ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा इस टीवी में HDR  और डॉल्बी विज़न फोर्मेट सपोर्ट भी मौजूद है।
 

Mi QLED TV 4K price in India

Mi QLED TV 4K भारत में Xiaomi की द्वारा पेश किया सबसे महंगा 55 इंच का टीवी है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। फिलहाल, आपको इस टीवी में केवल 55 इंच का ही साइज़ ऑप्शन मिलेगा। Mi QLED TV 4K लॉन्च के बाद मार्केट में मौजूदा OnePlus और TCL जैसे ब्रांडों के QLED टीवी को टक्कर देगा, जिनकी कीमत 60,000 रुपये तक के अंदर है। शाओमी इस प्राइज़ रेंज से कम की कीमत में वहीं स्पेसिफिकेशन व फीचर्स लेकर आई है, जो कि OnePlus TV Q1 और TCL 55C715 जैसे टीवी में मिलते हैं।

मी क्यूएलईडी टीवी 4के की सेल भारत में 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, यह सेल Flipkart, Mi.com, Mi Home stores और अन्य retail stores जिसमें Vijay Sales आदि शामिल है के माध्यम से उपलब्ध होगी।
 

Mi QLED TV 4K specifications and features

Mi QLED TV 4K में 55 इंच की अल्ट्रा-एचडी (3840x2160 पिक्सल) QLED स्क्रीन दी गई है, जिसके साथ विभिन्न HDR फोर्मेट का सपोर्ट मिलता है इसमें HLG, HDR10, HDR10+ और Dolby Vision आदि शामिल हैं। यह टीवी Android TV 10 पर काम करता है और एंड्रॉयड टीवी के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलने वाले पहले प्रमुख टेलीविज़न लॉन्चों में से एक है। हालांकि, यह गूगल टीवी के साथ क्रोमकास्ट पर गूगल टीवी लॉन्चर को नहीं चलता, इसके बजाय यह स्टॉक एंड्रॉयड टीवी लॉन्चर को चलाता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Mi QLED TV 4K कई प्रभावशाली फीचर्स से लैस है। जैसे मीडियाटेक MT9611 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 6 स्पीकर सिस्टम के माध्यम से प्राप्त होने वाला 30 वॉट का साउंड आउटपुट, जिसमें चार फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्विटर्स मौजूद हैं। इस टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और क्विक वेक फंक्शन भी मौजूद है, जो कि हाल ही में Mi TV 4A Horizon Edition में देखा गया था।

इसके अलावा इस टीवी में तीन HDMI पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट शामिल हैं, तीनों ही HDMI 2.1 के साथ 4के रिजॉल्यूशन तक 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5ms के इनपुट लैग का सपोर्ट मिलता है, जो गेमिंग के लिए फायदेमंद होता है। टीवी में ब्लूटूथ 5 और HDMI eARC सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

शाओमी के अन्य टेलिविज़न की तरह, मी क्यूएलईडी टीवी 4के भी कंपनी के PatchWall launcher पर काम करता है, यह टीवी लेटेस्ट PatchWall 3.5 पर चलता है। इस टीवी का रिमोट पुराने मी टीवी मॉडल्स के रिमोट जैसा ही है, जिसमें आपको Netflix और Amazon Prime Video के साथ-साथ वॉयस कमांड्स के लिए गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन भी मिलता है।

Mi QLED TV 4K प्रमुख सॉफ्टवेयर आधारित बदलावों के साथ आता है, जिसके जरिए यूसेज अनुभव को सुधारने की कोशिश की गई है। इसमें वॉल्यूम डाउन बटन को डबल प्रेस करके क्विक म्यूट विकल्प और रिमोट पर दिए गए ‘Mi' बटन को लॉन्ग प्रेस करके क्विक सेटिंग्स में जाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1223.7 x 706 50.6mm

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Good design, plenty of connectivity options
  • Hands-free voice recognition
  • Bright, vibrant colours
  • Micro-dimming, good black levels
  • Excellent with high-quality content
  • Bad
  • Sluggish, awkward software interface
  • Below-par performance with 720p and SD content
  • Average sound quality, Dolby Atmos barely makes a difference
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.