शाओमी ला रही कॉम्‍पैक्‍ट लैपटॉप Xiaomi Book S 12.4! मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

गीकबेंच लिस्टिंग में इस डिवाइस का बेहतरीन स्‍कोर सामने आया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग से इस नोटबुक के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता चला है
  • कहा जा रहा है क‍ि कंपनी ने Xiaomi Book S की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है
  • कंपनी ने ऑफ‍िशियली इस नोटबुक को अभीतक अनवील नहीं किया है

यह नोटबुक 3.0GHz की बेस क्लॉक स्पीड के साथ स्नैपड्रैगन 8cx Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगी।

टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) मार्केट में एक नया कॉम्पैक्ट लैपटॉप लाने पर काम कर रही है। कहा जाता है कि यह Xiaomi Book S 12.4 होगा। हाल ही में गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट्स पर यह सामने आया है। कथित लिस्टिंग से अफवाहों में दौड़ रहे इस नोटबुक के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता भी चला है। कहा जा रहा है कि Xiaomi ने पहले ही विभिन्न एशियाई देशों में Xiaomi Book S की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने ऑफ‍िशियली इस नोटबुक को अभीतक अनवील नहीं किया हैै। माना जा रहा है कि वह जल्‍द इस बारे में अहम ऐलान कर सकती है। 

गीकबेंच लिस्टिंग में इस डिवाइस का बेहतरीन स्‍कोर सामने आया है। यह बताता है कि Xiaomi Book S (12.4-इंच) का सिंगल-कोर स्कोर 758 पॉइंट और मल्टी-कोर स्कोर 3,014 पॉइंट है। टेस्‍ट किया गया सिस्टम 64-बिट माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। लिस्टिंग के अनुसार, यह नोटबुक 3.0GHz की बेस क्लॉक स्पीड के साथ स्नैपड्रैगन 8cx Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगी। इसमें 8GB RAM होने की भी उम्मीद है। ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है, सिर्फ यह बताया है कि इस नोटबुक में ब्लूटूथ v5.1 सपोर्ट होगा। इन लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि Xiaomi Book S 12.4 इंच लैपटॉप को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। 
Advertisement

हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने इस नोटबुक को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, Xiaomi Book S (12.4-इंच) को कई एशियाई देशों में टेस्‍ट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्‍द इसे मार्केट में उतार सकती है। 

शाओमी के हाल में आए लैपटॉप्‍स की बात करें, तो कंपनी ने RedmiBook Pro 15 (2022) को चीन में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 3,200x2,000 पिक्सल है। इसमें 12वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i7 और 12वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है। इसके दो टॉप-एंड वेरिएंट NVIDIA GeForce RTX 2050 ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। बेस मॉडल में 12वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेटेड इंटेल UHD ग्राफिक्स दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, laptop, Notebook, Xiaomi Laptop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.