Xiaomi के 7 स्मार्ट टीवी हुए महंगे, जानें नई कीमतें...

Xiaomi Mi LED TV Price: Mi TV 4A Pro के 32 इंच के वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर अब 14,999 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4X के तीन स्क्रीन साइज़ 3,000 रुपये हुए महंगे
  • नई कीमतें Xiaomi India की वेबसाइट पर की जा चुकी है लिस्ट
  • ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगी नई कीमत

Mi TV Price in India 2021: Mi TV 4A Horizon Edition (32 इंच) की कीमत 15,999 रुपये हो गई है

Xiaomi कंपनी कथित तौर पर अपने टीवी रेंज की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है... यह जानकारी हमने आपको कुछ महीनों पहले दी थी। जिसके परिणामस्वरूप पहले दिसबंर महीने में और अब एक बार फिर शाओमी मी टीवी की कीमतों में इज़ाफा कर दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि कंपनी ने एक नहीं... दो नहीं... बल्कि कथित रूप से एक साथ 7 टीवी मॉडल्स की कीमतों में इज़ाफा कर दिया है। जी हां, सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट और ऑनलाइन कीमतें कुछ इस ओर ही इशारा कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, Mi TV टीवी के 7 मॉडल्स की कीमते 3,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। नई कीमतें Xiaomi India की वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है, इसके अलावा यह ऑफलाइन माध्यमों पर भी लागू होंगी।

Mi टीवी के जो 7 मॉडल्स महंगे हुए हैं, उनके नाम हैं Mi TV 4A, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4X और Mi TV Horizon Edition। टीवी मॉडल्स की कीमत में हुई इस बढ़ोतरी की जानकारी सबसे पहले 91mobiles द्वारा दी गई थी। नई कीमतों की बात करें, तो Mi TV 4A Pro के 32 इंच के वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर अब 14,999 रुपये कर दी गई है। Mi TV 4A Horizon Edition के 32 इंच साइज़ की कीमत पहले 14,499 रुपये था, लेकिन अब इसमें 1,500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके साथ इस स्मार्ट टीवी की नई कीमत 15,999 रुपये हो गई है।
Advertisement

43 इंच के Mi TV 4A को पहले 22,499 रुपये में बेचा जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत 24,999 रुपये कर दी गई है। 43 इंच Mi TV Horizon Edition की बात करें, तो यह पहले 23,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 25,999 रुपये हो गई है। यानी कि इस टीवी में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Mi TV 4X के 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल में 3,000 रुपये का इज़ाफा किया गया है। टीवी के 43 इंच वेरिएंट की बात करें, तो अब इसे आप 28,999 रुपये में खरीद पाएंगे, जबकि इसका 50 इंच और 55 इंच वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको क्रमश: 34,999 और 39,999 रुपये खर्च करने होंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल भी खबर सामने आई थी कि शाओमी कंपनी अपने टीवी रेंज की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। इस बढ़ोतरी का कारण LCD डिस्प्ले पैनल की कीमत में हुई वृद्धि हो सकती है, जो कि टीवी मैन्यफैक्चरिंग कॉस्ट को काफी प्रभावित करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

722mm x 429mm x180mm

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.