Thomson ने 43 इंच QLED TV किया लॉन्च, 50W साउंड के साथ दमदार फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Thomson ने अपने नए 43 इंच QLED टीवी को बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Thomson ने 43 इंच QLED TV किया लॉन्च, 50W साउंड के साथ दमदार फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Photo Credit: Thomson

Thomson 43 inch QLED TV में 43 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Thomson 43 inch QLED TV में 43 इंच की QLED 4k डिस्प्ले दी गई है।
  • Thomson 43 inch QLED TV में ARM Cortex A554 प्रोसेसर है।
  • Thomson 43 inch QLED TV की कीमत 21,499 रुपये है।
विज्ञापन
Thomson ने अपने नए 43 इंच QLED टीवी को बाजार में लॉन्च कर दिया है। नया टीवी इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस, शानदार कलर रिप्रोडक्शन और नेक्स्ट-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस टीवी में QLED 4k डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी ARM Cortex A554 प्रोसेसर पर काम करता है। इस टीवी में 2GB RAM और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Thomson 43 inch QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Thomson 43 inch QLED TV Price


Thomson 43 inch QLED TV की कीमत 21,499 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए 27 जून, 2025 से खासतौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।


Thomson 43 inch QLED TV Features, Specifications


Thomson 43 inch QLED TV में 43 इंच की QLED 4k डिस्प्ले दी गई है जिसका 4K रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह WCG के साथ HDR 10, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डीटीएस ट्रूसराउंड के साथ डॉल्बी एटम्स का सपोर्ट करती है। यह टीवी मैटेलिक डिजाइन के साथ फुल बेजेल लेस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड (2.4 + 5)GHz वाई-फाई, गूगल टीवी, ब्लूटूथ 5.0, इनबिल्ट क्रॉमकास्ट और एयरप्ले और गेम कंट्रोलर, हेडफोन और कीबोर्ड जैसी डिवाइस का सपोर्ट करता है। थॉमसन फीनिक्स सीरीज टीवी में 5 लाख से ज्यादा टीवी शो के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी, वूट, जी5, सोनी लिव, गूगल प्ले स्टोर जैसे 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और गेम्स भी हैं।

43 inch QLED TV में 2GB RAM और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टीवी ARM Cortex A554 प्रोसेसर के साथ Mali-G312 GPU पर काम करता है। इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट (ARC, CEC) और 2 यूएसबी पोर्ट हैं। यह टीवी ऑप्टिकल आउटपुट और मल्टीपल साउंड मोड्स का सपोर्ट करता है। यूजर्स की सहूलियत के लिए इसमें स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट, मूवी, गेम और यूजर जैसे 6 पिक्चर मोड दिए गए हैं। साउंड सेटअप के लिए इसमें 50W के दो स्पीकर दिए गए हैं जो कि 6 साउंड मोड प्रदान करते हैं। यह टीवी DVB-C, DVB-T/T2 ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड का सपोर्ट करता है। यह वॉयस कंट्रोल के लिए बिल्ट इन गूगल एसिस्टेंट के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  2. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  4. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  5. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  6. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  7. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  8. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  9. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  10. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »