TCL 'Freedom to Win Big' Contest: TV की खरीद पर फ्री वॉशिंग मशीन, साउंडबार और कैशबैक! पहले यहां जान लें शर्तें

TCL स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर Freedom to Win Big कैंपेन चला रही है। इस दौरान ग्राहकों को बड़े प्राइज के साथ-साथ कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

TCL 'Freedom to Win Big' Contest: TV की खरीद पर फ्री वॉशिंग मशीन, साउंडबार और कैशबैक! पहले यहां जान लें शर्तें

Photo Credit: TCL

1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा TCL 'Freedom to Win Big' कैंपेन

ख़ास बातें
  • TCL ने TV सेट की खरीद के आधार पर प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा है
  • 8 लकी विनर्स को TCL वॉशिंग मशीन जीतने का मौका मिलेगा
  • 12 भाग्यशाली विजेताओं के पास डबल गिफ्ट हासिल करने का मौका होगा
विज्ञापन
TCL अपने "Freedom to Win Big" कैंपेन के साथ भारत में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) मना रहा है। 1 से 31 अगस्त तक 55 इंच या उससे बड़े TCL TV खरीदने वाले ग्राहक TCL वॉशिंग मशीन, साउंडबार और 32-इंच TV जैसे प्राइज जीत सकते हैं। यह कैंपेन टीवी के साइज के आधार पर दो प्राइज टीयर लेकर आता है, जिसमें एक प्रतियोगिता के जरिए लकी विनर्स को चुना जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के लिए चुनिंदा बैंक कार्ड और गिफ्ट वाउचर पर कैशबैक ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।

TCL ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि कंपनी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर Freedom to Win Big कैंपेन चला रही है। इस दौरान ग्राहकों को बड़े प्राइज के साथ-साथ कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को 1 अगस्त से 31 अगस्त तक 55-इंच साइज से ऊपर के प्रीमियम LED TV की खरीद पर TCL प्रोडक्ट या कैशबैक जैसे रोमांचक प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। बताया गया है कि जो ग्राहक 55-इंच या उससे अधिक साइज का TCL टीवी खरीदेंगे, उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए खुद को रजिस्टर करने के लिए एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड ग्राहकों में से लकी विनर्स को चुना जाएगा। प्रतियोगिता में लकी ड्रॉ का पार्ट बनने के लिए ग्राहकों को अधिकतम प्रश्नों का सही उत्तर देना होगा। 

TCL ने TV सेट की खरीद के आधार पर प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा है। जो ग्राहक ऑफलाइन रिटेल और ब्रांड स्टोर्स से 55-इंच, 58-इंच और 65-इंच डिस्प्ले साइज में से कोई भी TCL का LED TV खरीदेंगे और 8 लकी विनर्स के रूप में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें टीसीएल वॉशिंग मशीन जीतने का मौका मिलेगा।

दूसरी ओर, जो ग्राहक ऑफलाइन रिटेल स्टोर से 75-इंच, 85-इंच और 98-इंच TV सेट की खरीद के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उन्हें डबल गिफ्ट - 'डबल धमाका' जैसे TV 32-इंच TV और साउंडबार जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी केवल प्रतिभागियों की लिस्ट में से एक ऑनलाइन ड्रा प्रतियोगिता के जरिए 12 भाग्यशाली विजेताओं को चुनेगी।

TCL 14 अगस्त को 10 भाग्यशाली विजेताओं के पहले चरण की घोषणा करेगी और बचे 10 विजेताओं की घोषणा सितंबर 2024 के पहले हफ्ते में की जाएगी। विजेताओं को TCL वॉशिंग मशीन, साउंडबार और 32-इंच LED TV जैसे प्राइज दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के पूरा होने के बाद इनवॉइस बिल, कस्टमर आईडी और इंस्टॉलेशन फोटो के वैरिफिकेशन के बाद विजेताओं को प्राइज दिए जाएंगे।

ऑफर ऑफलाइन रिटेल और ब्रांड स्टोर्स पर लागू है। चुनिंदा बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत (10,000 रुपये तक) कैशबैक के साथ आकर्षक ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL, TCL Freedom to Win Big, TCL Televisions, TCL Offers
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »