TCL C645 4K QLED TV Launched: 75 इंच तक डिस्प्ले में TCL ने लॉन्च किए 4K QLED TV, जानें कीमत

नई रेंज में 4K रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2023 09:41 IST
ख़ास बातें
  • TV में 43 इंच से लेकर 75 इंच तक डिस्प्ले दी गई है।
  • इनमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • टीवी में Dolby Vision, HLG और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है।

TCL QLED TV की नई रेंज में 4K रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: TCL

TCL ने भारत में अपने नए QLED TV पेश किए हैं। नई रेंज का नाम TCL C645 4K है जो कि पिछले साल आई कंपनी की C635 रेंज की सक्सेसर है। लेटेस्ट रेंज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच साइज के डिस्प्ले वाले मॉडल पेश किए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें 4K तक रिजॉल्यूशन सपोर्टेड है। सभी साइज के मॉडल में स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में समानता देखने को मिलती है। आइए आपको बताते हैं ये रेंज किस कीमत में लॉन्च की गई है और इसमें कौन से फीचर्स कंपनी ने ऑफर किए हैं। 
 

TCL C645 4K QLED TV price, availability

TCL C645 4K QLED TV की भारत में कीमत 40,990 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 43 इंच मॉडल आता है। 50 इंच और 55 इंच डिस्प्ले साइज वाले मॉडल की कीमत क्रमश: 48,990 रुपये और 56,990 रुपये है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 79,990 रुपये है। इन टीवी को Reliance Digital, Croma जैसे ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

TCL C645 4K QLED TV specifications

TCL C645 4K QLED TV में 43 इंच से लेकर 75 इंच तक डिस्प्ले दी गई है। नई रेंज में 4K रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। ये 93% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा टीवी में Dolby Vision, HLG और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में AiPQ इंजन 3.0 एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह हाइ क्वालिटी वाला 4K कंटेंट उपलब्ध करवाते हैं। डिजाइन की बात करें तो इनमें बेजल न के बराबर हैं और फ्रेम काफी पतला है जो मेटल का बना है। 

साउंड की बात करें तो इनमें 10W के 2 स्पीकर मिलते हैं। साथ में DTS: Virtual X का सपोर्ट है। घर में ही सिनेमा जैसा साउंड इफेक्ट देने की कोशिश करते हुए कंपनी ने इनमें Dolby Atmos का मल्टी डाइमेंशनल साउंड दिया है। टीवी में एएमडी की फ्री सिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कंपनी ने 120Hz गेम एक्सिलरेटर भी दिया है जिससे यूजर को इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। 
Advertisement

ये टीवी Google TV OS पर रन करता है। इसमें बिल्ट इन Google Assistant सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में WiFi, Bluetooth 5.0, HDMI 2.1 पोर्ट, HDMI 2.0 पोर्ट, USB 3.0 और ईथरनेट पोर्ट का सपोर्ट भी मिल जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.