Tata Sky यूज़र्स मुफ्त में देख सकते हैं ये तीन चैनल: रिपोर्ट

Tata Sky ने हाल ही में अपने न्यूनतम रिचार्ज की कीमत को 150 फीसद तक बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब ग्राहकों को न्यूनतम रिचार्ज के लिए 20 रुपये के बजाय 50 रुपये शुल्क देना होगा।

Tata Sky यूज़र्स मुफ्त में देख सकते हैं ये तीन चैनल: रिपोर्ट

Tata Sky के मिनिमम रीचार्ज की कीमत 50 रुपये है

ख़ास बातें
  • Tata Sky यूज़र्स को तीन चैनल मुफ्त मिलने का दावा है
  • टाटा स्काई अपने यूज़र्स को Jingalala Appiness ऑफर भी दे रही है
  • कंपनी ने हाल ही में अपने न्यूनतम रीचार्ज की कीमत को 150 फीसदी बढ़ाया है
विज्ञापन
Tata Sky यूज़र्स अब तीन नए चैनल को मुफ्त में देखने का आनंद ले सकते हैं। टेलीकॉम खबरों पर फोकस करने वाली एक वेबसाइट की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो कंपनी ने इन तीनों चैनल को फ्री-टू-एयर (FTA) कॉम्पलिमेंट्री पैक के तहत पेश किया है और टाटा स्काई यूज़र्स इन्हें बिना शुल्क दिए देख सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार नए ऑफर्स पेश कर रही है। इस महीने की शुरुआत में टाटा स्काई ने अपने स्टैंडर्ड-डेफिनेशन (SD) सेट-टॉप बॉक्स को बंद कर दिया था, जिसके बाद से कंपनी एसडी बॉक्स की कीमत में हाई-डेफिनेशन (HD) बॉक्स बेच रही है। इसके अलावा हाल ही में टाटा स्काई ने ग्राहकों के लिए Jingalala Appiness ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत सब्सक्राइबर्स Tata Sky Mobile ऐप के कंटेंट को मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं। अब नए ऑफर में ग्राहकों को तीन मुफ्त चैनल दिए जा रहे हैं।

Jagran की एक रिपोर्ट में DreamDTH का हवाला देकर दावा किया गया है कि टाटा स्काई यूज़र्स अब Sahara Samay, R9 TV और Nandighosa TV चैनल को बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इस खबर को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और ना ही  Gadgets 360 को DreamDTH की वेबसाइट पर इस खबर को लेकर किसी प्रकार की रिपोर्ट मिली है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, Sahara Samay टाटा स्काई कनेक्शन में चैनल नंबर 1157 में आता है। वहीं, R9 TV और Nandighosa TV को ग्राहक क्रमश: 586 और 1776 में देख सकते हैं। ये दोनों क्षेत्रिय चैनल हैं।

इससे अलग मंगलवार को एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें टाटा स्काई द्वारा न्यूनतम रिचार्ज की कीमत को 150 फीसद तक बढ़ाए जाने की बात कही गई थी। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को न्यूनतम रिचार्ज के लिए 20 रुपये के बजाय 50 रुपये शुल्क देना होगा। बता दें कि Airtel Digital TV और D2h के न्यूनतम रिचार्ज का शुल्क भी 50 रुपये है। वहीं, Dish TV के न्यूनतम रिचार्ज का शुल्क 10 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »