85 इंच का स्मार्ट TV सोनी ने भारत में कार की कीमत में किया लॉन्च!

सोनी का नया टीवी, सैमसंग और TCL जैसे ब्रैंड्स से मुकाबला करता है, जो मिनी एलईडी डिस्प्ले तकनीक के साथ पहले से ही अपने प्रोडक्‍ट बेच रहे हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 14:21 IST
ख़ास बातें
  • यह टीवी सोनी के कॉग्निटिव प्रोसेसर XR से पावर्ड है
  • इस टीवी सीरीज को अभी सिर्फ 85 इंच मॉडल में लाया गया है
  • यह सोनी सेंटर स्टोर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स पर मौजूद है

इसमें अल्ट्रा-एचडी रेजॉलशून (3840x2160-पिक्सल) वाला मिनी एलईडी डिस्प्ले पैनल है।

Sony XR-85X95K अल्ट्रा-एचडी मिनी एलईडी टीवी (Sony XR-85X95K Mini LED TV) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 6,99,990 रुपये है। यह टीवी सोनी की प्रमुख ‘X95K' टीवी रेंज का हिस्सा है और भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली मिनी एलईडी टीवी सीरीज है। यह टीवी सोनी के कॉग्निटिव प्रोसेसर XR से पावर्ड है, जिसमें XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव तकनीक है। यह तकनीक बैकलाइटिंग और लोकल डिमिंग फंक्‍शंस को कंट्रोल करती है, जो ज्‍यादा सटीक बैकलाइटिंग ऑफर करती है।
 

Sony XR-85X95K Mini LED TV के प्राइस और उपलब्‍धता 

इस टीवी सीरीज को अभी सिर्फ 85 इंच मॉडल में लाया गया है। आमतौर पर इसकी कीमत 8,99,900 रुपये है, लेकिन ‘बेस्‍ट बाय' के तौर पर इसे 6,99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह टीवी देश के सोनी सेंटर स्टोर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध है।
Advertisement

सोनी का नया टीवी, सैमसंग और TCL जैसे ब्रैंड्स से मुकाबला करता है, जो मिनी एलईडी डिस्प्ले तकनीक के साथ पहले से ही अपने प्रोडक्‍ट बेच रहे हैं। 85 इंच स्‍क्रीन साइज की वजह से यह टीवी LG जैसे ब्रांडों के OLED टीवी के साथ-साथ सोनी के अपने A80K और A95K OLED टीवी रेंज से भी कॉम्पिटिशन करता है। 
 

Sony XR-85X95K Mini LED TV के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

जैसा कि हमने बताया इस टीवी को अभी सिर्फ 85 इंच मॉडल में लाया गया है। इसमें अल्ट्रा-एचडी रेजॉलशून (3840x2160-पिक्सल) वाला मिनी एलईडी डिस्प्ले पैनल है। टीवी में कॉग्निटिव प्रोसेसर XR और XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो एडवांस्‍ड मिनी एलईडी बैकलाइटिंग और लोकल डिमिंग को कंट्रोल करता है। यह HDR10 और डॉल्बी विजन फॉर्मेट्स के साथ-साथ डॉल्बी एटमॉस साउंड को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

यह टीवी Android TV सॉफ्टवेयर पर चलता है, जिसके टॉप पर Google TV  का यूजर इंटरफेस है। वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट के साथ-साथ क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, ऐपल एयरप्ले और ऐपल होमकिट का सपोर्ट भी दिया गया है। HDMI 2.1 पोर्ट होने से 120 हर्ट्ज पर 4K कंटेंट का सपोर्ट बेहतर होता है। इससे गेमिंग के शौकीनों की जरूरत भी बेहतरीन तरीके से पूरी होती है। अकोस्टिक मल्‍टी ऑडियो सेटअप के साथ इस टीवी में 6 स्‍पीकर दिए गए हैं, जो 60 वॉट का आउटपुट देते हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

85.00 इंच

स्क्रीन टाइप

Mini LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.