Sony Bravia XR X95L TV भारत में लॉन्च, 85 इंच की बड़ी डिस्प्ले घर को देगी बिग फील

Sony Bravia XR X95L Mini LED 4K TV में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 4K और रिफ्रेश रेट 100Hz है।

Sony Bravia XR X95L TV भारत में लॉन्च, 85 इंच की बड़ी डिस्प्ले घर को देगी बिग फील

Photo Credit: Sony

Sony Bravia XR X95L 85 में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Sony Bravia XR X95L Mini LED 4K TV में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony XR-85X95L Mini LED 4K TV की कीमत 5,99,990 रुपये है।
  • Sony Bravia XR X95L Mini LED 4K TV गूगल टीवी का सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Sony ने भारतीय बाजार में Sony Bravia XR X95L TV स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह स्मार्ट टीवी मई, 2023 में यूएस के बाजार में पेश किया गया था। Bravia XR X95L में 85-इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि HDR10 सपोर्ट करती है। यहां हम आपको सोनी के नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony XR-85X95L Mini LED 4K TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sony XR-85X95L Mini LED 4K TV की कीमत 5,99,990 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए भारत में रिलायंस डिजिटल और Sony ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स पर उपलब्ध है।


Sony Bravia XR X95L TV के स्पेसिफिकेशंस


Sony Bravia XR X95L Mini LED 4K TV में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 4K और रिफ्रेश रेट 100Hz है। डिस्प्ले में डायरेक्ट फुल एर्रे मिनी एलईडी बैकलाइट टेक्नोलॉजी बेहतर कंट्रास्ट और ब्राइटनेस लेवल प्रदान करती है, जबकि एचडीआर 10, एचएलजी और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। यह स्मार्ट टीवी AI टेक्नोलॉजी के साथ कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर काम करता है जो कि पिक्चर और साउंड क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करता है। XR 4K अपस्केलिंग, ड्यूल डाटाबेस प्रोसेसिंग और XR सुपर रेजोल्यूशन व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। XR TRILUMINOS PRO बेहतर कलर्स प्रदान करता है और XR मोशन क्लैरिटी मोशन ब्लर को कम करता है। 

TV कई पिक्चर मोड और इंप्रेशिव ऑडियो कैपेसिटी प्रदान करता है, जिसमें एकोस्टिक मल्टी-ऑडियो+ और फ्रेम ट्वीटर टेक्नोलॉजी के साथ-साथ डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस डिजिटल सराउंड साउंड का सपोर्ट करता है। Bravia XR X95L Mini LED 4K TV गूगल टीवी का सपोर्ट करता है। स्टोरेज की बात करें तो इस टीवी में 32GB स्टोरेज दी गई है। टीवी के साथ वॉयस सर्च रिमोट आता है। टीवी के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, ऐप्पल एयरप्ले, ब्राविया सिंक, चार HDMI इनपुट, एक RF, ईथरनेट, दो यूएसबी पोर्ट, एक डिजिटल ऑडियो आउटपुट और हेडफोन आउटपुट शामिल है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »