Samsung ने दिखाया अनोखा प्रोजेक्‍टर, स्‍मार्ट स्‍पीकर और बल्ब में भी बदल जाता है

इस प्रोजेक्‍टर के जरिए Gen Z और मिलेनियल्स ऑडियंस को टारगेट किया गया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जनवरी 2022 15:04 IST
ख़ास बातें
  • इसका वजन 830 ग्राम है, जिसकी वजह से इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है
  • यह 180 डिग्री में रोटेट हो जाता है, जिससे इसे कहीं भी अनुुभव कर सकते हैं
  • अमेरिका में यह प्रोजेक्टर 900 डॉलर पर प्री-ऑर्डर के लिए तैयार है

प्रोजेक्‍टर को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह रेग्‍युलर TV का व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस देता है।

दुनिया के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी शो ‘CES 2022' में सैमसंग (Samsung) ने ‘द फ्रीस्टाइल' (The Freestyle) नाम का एक नया पोर्टेबल प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। प्रोजेक्‍टर को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह रेग्‍युलर TV का व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस देता है। हालांकि इसकी तुलना टीवी से नहीं की जा सकती। खास यह भी है कि इसे अपने साथ आप कहीं भी ले जा सकते हैं। इस प्रोजेक्‍टर के जरिए Gen Z और मिलेनियल्स ऑडियंस को टारगेट किया गया है। ऐसा इसलिए भी है, क्‍योंकि यह डिवाइस पार्टी वगैरह के लिए भी इस्‍तेमाल हो सकती है। 

सैमसंंग के मुताबिक, इसका वजन 830 ग्राम है, जिसकी वजह से इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। ‘द फ्रीस्टाइल' की खूबी यह भी है कि यह किसी भी जगह को आसानी से स्‍क्रीन में बदल सकती है। क्‍योंकि यह 180 डिग्री में रोटेट हो जाता है, इसलिए इस प्रोजेक्‍टर को दीवार, छत या फर्श पर कहीं भी अनुभव किया जा सकता है। 

ऑटो कीस्टोन और ऑटो लेवलिंग फीचर्स की मदद से यह डिवाइस किसी भी एंगल पर एडजस्‍ट हो सकती है। इसके साउंड को ‘डुअल पैसिव रेडिएटर' के जरिए कंट्रोल किया जाता है। यह फीचर क्‍लीन, गहरे बेस वाले साउंड का दावा करता है, जिसमें कोई भी डिस्‍टॉर्शन नहीं आता। यूजर्स को 360 डिग्री सिनैमैटिक सराउंड ऑडियो का अनुभव भी मिलता है।  

सैमसंग फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर में बैटरी भी लगाई जा सकती हैं। यह USB-PD और 50W/20V+ आउटपुट को सपोर्ट करता है। यह पहली पोर्टेबल स्क्रीन है, जिसे बिना एडिशनल वायरिंग के E262 लाइट सॉकेट में लगाया जा सकता है। इस डिवाइस की सबसे अच्‍छी बात यह है कि यह इसके ट्रांसलूसेंट लेंस कैप से एक लाइटिंग डिवाइस में बदल सकता है और एक स्मार्ट स्पीकर में बदलकर प्रोजेक्‍टर की लाइटिंग के हिसाब से जगमगाता है। इससे पार्टी टाइम में मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। 
Advertisement

एक और खास फीचर है कि यह प्रोजेक्‍टर सैमसंग स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले फीचर्स जैसे- स्ट्रीमिंग सर्विस की मिररिंग और कास्टिंग को सपोर्ट करता है। यह सैमसंग फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर के जरिए नेटफ्लिक्‍स और एमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्‍लैटफॉर्म भी एक्‍सेस किए जा सकते हैं। अमेरिका में यह प्रोजेक्टर 900 डॉलर पर प्री-ऑर्डर के लिए तैयार है। जल्द ही बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में भी इसे बेचा जाएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, the freestyle, projector, Smart Speaker, CES 2022
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.