Samsung CES 2026 में मचाएगा धूम! 6 जनवरी से लॉन्च होंगे कई नए स्पीकर्स, एडवांस ऑडियो फीचर्स भी

CES 2026 से पहले Samsung ने अपने नए Music Studio स्पीकर्स और हाई-एंड साउंडबार्स का खुलासा किया है, जो यूनिक डिजाइन और AI-बेस्ड ऑडियो पर फोकस करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने CES 2026 से पहले नए ऑडियो प्रोडक्ट्स अनाउंस किए
  • Music Studio स्पीकर्स में मिलेगा यूनिक डिजाइन और AI साउंड
  • Q-Series साउंडबार्स में बेहतर सराउंड और Q-Symphony सपोर्ट

Photo Credit: Samsung

Samsung ने CES 2026 से पहले अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की झलक दिखा दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह जनवरी में होने वाले CES 2026 में अपने लेटेस्ट म्यूजिक स्टूडियो स्पीकर्स और नए साउंडबार्स को शोकेस करेगी। यह इवेंट 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक लास वेगास में आयोजित होगा। Samsung का फोकस इस बार यूनिक डिजाइन, AI-बेस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस पर नजर आ रहा है, जिसमें Wi-Fi स्पीकर्स से लेकर हाई-एंड साउंडबार्स तक शामिल हैं।

Samsung अपनी Music Studio सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए Wi-Fi स्पीकर्स, Music Studio 7 (LS70H) और Music Studio 5 (LS50H) पेश कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, इन स्पीकर्स को “timeless dot concept” डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है, जिसे डिजाइनर Erwan Bouroullec ने आर्ट और म्यूजिक से इंस्पायर्ड होकर बनाया है। Samsung का कहना है कि ये स्पीकर्स न सिर्फ साउंड क्वालिटी बल्कि लिविंग स्पेस के लुक के साथ भी मेल खाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Advertisement

Music Studio 7 में Samsung की Audio Lab Pattern Control Technology दी गई है, जो सिग्नल ओवरलैप को कम कर बेहतर डायरेक्शनल साउंड देती है। इसके साथ AI Dynamic Bass Control लो-फ्रीक्वेंसी को बिना ज्यादा डिस्टॉर्शन के मैनेज करता है। यह स्पीकर 24-bit/96kHz तक हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट करता है और स्टैंडअलोन इमर्सिव स्पीकर के तौर पर या फिर स्टीरियो और सराउंड सेटअप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं Music Studio 5 को ज्यादा कॉम्पैक्ट और गैलरी-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें चार-इंच का वूफर और डुअल ट्वीटर मिलते हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देने पर फोकस करते हैं। इसमें भी AI Dynamic Bass Control, Wi-Fi कास्टिंग, वॉयस कंट्रोल और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung की नई Q-Series साउंडबार लाइनअप में फ्लैगशिप HW-Q990H सबसे ऊपर है। यह 11.1.4-चैनल सिस्टम के साथ आता है, जिसमें मेन साउंडबार, रियर स्पीकर्स और डुअल आठ-इंच ड्राइवर वाला सबवूफर शामिल है। इसमें Sound Elevation फीचर दिया गया है, जो डायलॉग को स्क्रीन के सेंटर में ज्यादा नेचुरल तरीके से प्लेस करता है। Auto Volume फीचर अलग-अलग कंटेंट के बीच अचानक वॉल्यूम चेंज को कम करने का काम करता है।

Advertisement

जिन यूजर्स को ऑल-इन-वन सेटअप चाहिए, उनके लिए Samsung HW-QS90H साउंडबार भी लेकर आ रहा है। यह 7.1.2-चैनल कॉन्फिगरेशन और 13 ड्राइवर्स के साथ आता है। इसमें Quad Bass Woofer सिस्टम दिया गया है, जिससे अलग सबवूफर की जरूरत नहीं पड़ती। कन्वर्टिबल फिट डिजाइन और बिल्ट-इन जायरो (gyro) सेंसर के जरिए यह साउंडबार अपने आप वॉल या टेबलटॉप प्लेसमेंट के हिसाब से साउंड आउटपुट एडजस्ट कर लेता है।

Samsung ने यह भी बताया कि 2026 में उसका Q-Symphony इकोसिस्टम और बेहतर होगा। अब यूजर्स एक साथ पांच डिवाइसेज, जैसे TV, साउंडबार और Wi-Fi स्पीकर्स को कनेक्ट कर सकेंगे। सिस्टम कमरे के लेआउट और स्पीकर प्लेसमेंट के आधार पर ऑटोमैटिक चैनल अलोकेशन करेगा। SmartThings ऐप के जरिए प्लेबैक, ग्रुप कंट्रोल और स्ट्रीमिंग मैनेजमेंट भी आसान होगा।

इसके अलावा, Samsung ने कंफर्म किया है कि उसके पहले अनाउंस किए गए Sound Tower मॉडल्स ST50F और ST40F भी ऑडियो लाइनअप का हिस्सा बने रहेंगे, जिन्हें खासतौर पर आउटडोर और पार्टी यूज के लिए डिजाइन किया गया है। CES 2026 में Samsung के ये नए ऑडियो प्रोडक्ट्स कंपनी के प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट फोकस को और साफ करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.