Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!

Redmi TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 360Hz Gaming Mode, 1,300 Nits Brightness, RGB Mini LED Display और HDMI 2.1 का सपोर्ट मिलता है।

Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition में मिलता है 360Hz Gaming Mode

ख़ास बातें
  • 360Hz Competition Mode और 1,300 Nits पीक ब्राइटनेस
  • 55-inch से 85-inch तक 4 स्क्रीन साइज
  • RGB Mini LED Display और HDMI 2.1 का सपोर्ट
विज्ञापन

Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत नया Redmi TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition पेश किया है। यह टीवी खासतौर पर गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 360Hz Competition Mode, RGB Mini LED बैकलाइट और 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। टीवी की बिक्री चीन में 12 अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत 2,705 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹39,000 बैठती है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition में RGB Mini LED बैकलाइट दी गई है, जिसमें लाल, हरे और नीले रंग के लिए अलग-अलग लाइट सोर्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे टीवी की कुल पावर खपत करीब 30 फीसदी तक कम हो सकती है। स्क्रीन 100% BT.2020 कलर गैमट कवर करती है और कलर एक्यूरेसी करीब ΔE≈2 बताई गई है। इसमें 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर AG Nano-Texture भी दिया गया है, जिससे ग्लेयर और रिफ्लेक्शन कम करने में मदद मिलती है।

गेमिंग के लिए टीवी का नॉर्मल रिफ्रेश रेट 180Hz है, जिसे Competition Mode ऑन करने पर 360Hz तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि 360Hz यहां Competition Mode में मिलता है, इसे नेटिव 360Hz रिफ्रेश रेट नहीं समझना चाहिए। Redmi ने इस टीवी को चार स्क्रीन साइज में पेश किया है। इसमें 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच मॉडल शामिल हैं। बड़े मॉडल में ज्यादा लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं, जिससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को ज्यादा सटीक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। 55-इंच मॉडल में 432 डिमिंग जोन, 65-इंच में 528, 75-इंच में 720 और 85-इंच मॉडल में 864 डिमिंग जोन दिए गए हैं।

हार्डवेयर की बात करें तो टीवी में पांच-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर और Mali-G52 GPU दिया गया है। इसके साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें Xiaomi HyperOS 4 दिया गया है, जिसमें नई पीढ़ी के Xiao Ai असिस्टेंट और Xiaomi के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में कुल तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें दो HDMI 2.1 पोर्ट शामिल हैं। HDMI 2 पोर्ट eARC को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा दो USB पोर्ट, Ethernet, AV, ATV/DTMB और ऑप्टिकल S/PDIF कनेक्शन मिलते हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Dual-Band Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 दिया गया है। ऑडियो के लिए चार स्पीकर्स हैं, जिनका कुल आउटपुट 2×15W है।

चीन में 55-इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 2,705 युआन यानी करीब ₹39,000 है। वहीं 65-इंच मॉडल 3,411 युआन, 75-इंच मॉडल 4,117 युआन (करीब ₹49,000) और 85-इंच मॉडल 5,293 युआन (लगभग ₹76,300) में आया है। टीवी की चीन में पहली सेल 12 अक्टूबर को शुरू होगी। अभी भारत में इसकी कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »