65 और 55 इंच के Redmi Smart TV X लॉन्च, Redmi Router AX1800 भी पेश

Redmi Smart TV X 55 इंच की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये) है, जबकि Redmi Smart TV X 65 इंच की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) है।Redmi Router AX1800 की कीमत CNY 229 (लगभग 2,700 रुपये) है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2021 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV X में 55 इंच और 65 इंच का स्क्रीन साइज़ शामिल है
  • MediaTek MTK 9650 प्रोसेसर से लैस है यह टीवी
  • Redmi Router AX1800 में है Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी
Redmi Smart TV X और Redmi Router AX1800 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स दो डिस्प्ले साइज़ 55 इंच और 65 इंच के साथ आता है, इसमें 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, स्मूथ पिक्चर के लिए MEMC (Motion Estimation Motion Compensation) और 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स में FreeSync Premium और Dolby Vision सपोर्ट मौजूद है। Redmi Router AX1800 में वाई-फाई 6 सपोर्ट और अज्ञात डुअल-कोर 880MHz सीपीयू दिया गया है, जिसके साथ 128MB रैम मौजूद है। फिलहाल इन डिवाइस के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Redmi Smart TV X, Redmi Router AX1800 price

Redmi Smart TV X 55 इंच की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये) है, जबकि Redmi Smart TV X 65 इंच की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) है। Redmi Router AX1800 की कीमत CNY 229 (लगभग 2,700 रुपये) है। रेडमी टीवी सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है, जबकि राउटर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
 

Redmi Smart TV X specifications

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स में अल्ट्रा-एचडी (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज़ मौजूद है। इसके साथ डिस्प्ले में 10 बिट कलर डेप्थ सपोर्ट और 94 प्रतिशत पी3 कलर गामुट कवरेज मिलती है। रेटमी टीवी मॉडल्स में Dolby Vision के साथ FreeSync Premium सपोर्ट मौजूद है। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एन्हैंस्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस के लिए MEMC मौजूद है।

ऑडियो के लिए रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स में चार इन-बिल्ट स्पीकर के सात डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मौजूद है। इसमें दो डक्ट, 2x0.38L large sound cavity के साथ एक सील्ड बॉक्स और कुल 2x12.5W आउटपुट मिलता है। यह टीवी MediaTek MTK 9650 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा, रेडमी टीवी में MediaTek's AI-PQ और AI-AQ picture व ऑडियो एन्हैंस्मेंट सपोर्ट मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स में एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, दो एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, एक एवी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एस/ पीडीआईएफ पोर्ट, एक आरजे -45 पोर्ट, एटीवी/डीटीएमबी, और चार माइक्रोफोन मौजूद हैं।
 

Redmi Router AX1800 specifications

Redmi Router AX1800 कथित तौर पर Orthogonal Frequency Division Multiple Access (OFDMA) के साथ वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। राउटर में चार एक्सटर्नल 5dBi high-gain वाले ओमनीडायरेक्शनल एनटीना हैं जो डेटा ट्रांसमिशन के लिए एंटी-इंटरफेरेंस क्षमताओं और सिग्नल कवरेज में सुधार के लिए LDPC एरर करेक्शन एल्गोरिदम का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

यह राउटर अज्ञात dual-core 880MHz प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 128 एमबी रैम मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें WAN port और 3 LAN पोर्ट शामिल है। Redmi Router AX1800 beamforming, BSS colouring, WPA3, MU-MIMO और IPv6 को सपोर्ट करता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  5. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  8. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  9. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.