Realme TV, Realme Watch और Realme Buds Air Neo आज भारत में होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम

Realme अपने Realme Buds Air के साथ पहले से ही ऑडियो सेगमेंट में मौजूद है, लेकिन रियलमी टीवी और रियलमी वॉच टेलीविज़न और स्मार्टवॉच सेगमेंट में पहली बार पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 25 मई 2020 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch में मिलेगी 1.4 इंच की कलर टचस्क्रीन
  • Realme TV में मिलेंगे चार स्पीकर सिस्टम
  • Realme Buds Air Neo में मौजूद होंगे 13 मिलीमीटर ड्राइवर्स

दो स्क्रीन साइज़ में पेश किया जा सकता है Realme TV

Realme TV, Realme Watch और Realme Buds Air Neo आज भारत में लॉन्च होने वाले हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आज के लॉन्च के साथ नए प्रोडक्ट्स सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है, इस ऑनलाइन लॉन्च इवेंट की शुरुआत आज दोपहर 12.30 बजे होगी। आपको बता दें, Realme अपने Realme Buds Air के साथ पहले से ही ऑडियो सेगमेंट में मौजूद है, लेकिन रियलमी टीवी और रियलमी वॉच टेलीविज़न और स्मार्टवॉच सेगमेंट में पहली बार पेश किए जाएंगे। पिछले कुछ समय से रियलमी अपने इन डिवाइस से संबंधित जानकारियां साझा करते आ रहा है, तो ऐसे में हमें अंदाजा लग चुका है कि इन डिवाइस में हमे क्या कुछ मिलने वाला है।
 

Realme launch event livestream: Timing

Realme TV, Realme Watch और Realme Buds Air Neo के लिए Realme का ऑनलाइन लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से कंपनी इस लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित कर रही है, जिसे आप कंपनी के विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम जैसे यूट्यूब, ट्विटर व फेसबुक पर इसका लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। इवेंट का लाइवस्ट्रीम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रियलमी ने दोनों डिवाइस से संबंधित इन सब जानाकरियों को किया है सार्वजनिक-
 

Realme TV

रियलमी टीवी कंपनी का पहला स्मार्ट टीवी होगा, जो कि दो स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी द्वारा साझा किए टीज़र के मुताबिक, रियलमी टीवी में मीडियाटेक प्रोसेसर और बेहद ही कम बेजल डिज़ाइन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि रियलमी टीवी में चार स्पीकर सिस्टम के साथ 24 वॉट का आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो दिया जाएगा।
Advertisement

इन सब के अलावा, हम यह भी जानते हैं कि रियलमी टीवी एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करेगा और यह बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फंक्शन के साथ आएगा। गूगल असिस्टेंट सपोर्ट की जानकारी भी पुख्ता की गई है। सोशल मीडिया के एक अन्य टीज़र के मुताबिक, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने रियलमी टीवी का एक रिमोट कंट्रोल भी दिखाया है, जिस पर Netflix, YouTube, Prime Video, और Google Assistant को समर्पित बटन दिखे हैं।
 

Realme Watch

रियलमी की पहली स्मार्टवॉच में 1.4 इंच की कलर टचस्क्रीन दी जाएगी, इसकी पहले ही पुष्टि कर दी गई है। रियलमी वॉच अलग-अलग कलर स्ट्रैप विकल्प और कुछ वॉचफेस के साथ आएगी। इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस रियलमी वॉच में 14 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, एरोबिक्स, बैडमिंटन, योग, ट्रेडमिल, रनिंग और बाइकिंग आदि शामिल हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको '24/7 हेल्थ असिस्टेंट' बिल्ट-इन के साथ रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्ल़ड ऑक्सिज़न मॉनिटरिंग (SpO2) भी मिलेगा।
 

Realme Buds Air Neo

रियलमी बड्स एयर नियो में 13 मिलीमीटर ड्राइवर्स और डुअल चैनल ट्रांसमिशन सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें गेम के लिए सुपर लो लेटेंसी मोड भी फीचर किया जाएगा। रियलमी बड्स एयर नियो में सिंगल चार्ज पर 3 घंटे का प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ 17 घंटे का प्लेबैक मिलने की भी जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme TV, Realme Watch, Realme Buds Air Neo, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.