Realme TechLife ने लॉन्‍च किए 43, 50, 55, 65 इंच के UHD स्‍मार्ट टीवी, जानें प्राइस

Realme TechLife Cinesonic TV में 43, 50, 55 और 65 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन दिया है।

Realme TechLife ने लॉन्‍च किए 43, 50, 55, 65 इंच के UHD स्‍मार्ट टीवी, जानें प्राइस

Photo Credit: Realme

Realme TechLife Cinesonic TV में 43, 50, 55 और 65 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme TechLife Cinesonic TV के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।
  • Realme TechLife Cinesonic TV के 50 इंच मॉडल की कीमत 53,999 रुपये है।
  • Realme TechLife Cinesonic TV के 55 इंच मॉडल की कीमत 66,999 रुपये है।
विज्ञापन
Realme ने भारतीय बाजार में नई टेलीविजन रेंज लॉन्च की है। नए टीवी को Realme TechLife Cinesonic कहा जाता है जो कि 4 मॉडल में आते हैं। स्क्रीन साइज, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ऑडियो में अलग होने के अलावा सभी ऑप्शन लगभग समान फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लैस हैं। यहां हम आपको Realme TechLife Cinesonic TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme TechLife Cinesonic TV Price


Realme TechLife Cinesonic TV के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 50 इंच मॉडल की कीमत 53,999 रुपये, 55 इंच मॉडल की कीमत 66,999 रुपये और 65 इंच QLED टीवी की कीमत 85,999 रुपये है। टेलीविजन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


Realme TechLife Cinesonic TV Specifications


Realme TechLife Cinesonic TV में 43, 50, 55 और 65 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन दिया है। 43 और 50 इंच वेरिएंट में एक सामान्य LED डिस्प्ले है और 55 और 65 इंच मॉडल में QLED टेक्नोलॉजी दी गई है जो वाइब्रेंट विजुअल के लिए क्वांटम डॉट्स को इंटीग्रेट करती है। यह बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए हाई ब्राइटनेस प्रदान करती है। चारों टीवी में दी गई डिस्प्ले UHD 4K रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। इसके अलावा ये HDR10 और Dolby Vision का भी सपोर्ट करते हैं।

Relame TechLife Cinesonic TV में क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। टीवी में 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से टीवी Google TV पर चलते हैं। टीवी स्क्रीन मिररिंग और प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और अन्य जैसे लोकप्रिय ओटीटी ऐप के साथ इंस्टॉल आते हैं। टीवी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, वाईफाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। ऑडियो के मामले में Realme TechLife Cinesonic टेलीविजन 40W साउंड आउटपुट के साथ स्टीरियो स्पीकर से लैस हैं। वर्चुअल और सिनेमैटिक सराउंड साउंड के लिए DBX की टोटल सोनिक टेक्नोलॉजी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »